Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चर्मकार की मांग को लेकर आरपीआई एकतावादी अध्यक्ष ने शोले स्टाइल में किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू प्रतिबंध से जूता चप्पल की सिलाई करने वाले कामगारों के सामने भुखमरी का संकट मडराने लगा है। उन्हें व्यवसाय करने का अवसर देने की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी एकतावादी के जिला अध्यक्ष राजाभाऊ चव्हाण ने उड़ान पुल के निर्माणाधीन खम्भे पर चढ़कर शोले स्टाइल में आन्दोलन किया।

आरपीआई एकतावादी के नेता भैयासहेब इन्दिसे के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष चव्हाण आज रेलवे स्टेशन के निकट कोपरी के निर्मंधीन पुल के खम्भे पर चढ़कर शोले स्टाइल में आन्दोलन किया।  वे खंभे पर चढ़कर कह रहे थे कि चप्पल की सिलाई करने वाले गटई कामगार लाक डाउन के प्रतिबन्ध से भुखमरी के कगार पर पहुँच गए है। सड़क किनारे चप्पल सिलाई का व्यवसाय करने वाले चर्मकार को घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। चर्मकार का काम करने वालों को प्रतिबन्ध से अलग रखने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था की अनेक बार जिलाधिकारी व मापा प्रशासन से पत्र व्योहार करने किया है।  इसके बावजूद विकास योजना में प्रभावित चर्मकार का व्यवसाय करने वालों को अभी तक स्टाल स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं दी गयी है।  उक्त दोनों मांगों को लेकर चव्हाण ने आन्दोलन किया।  आन्दोलन को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी।  स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर नीचे उतरने का अनुरोध कर रही थी।  बचाव के लिए अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचकर नीचे उतरने का आवाहन कर रहे थे।  करीब दो घंटे तक आन्दोलन चला।

संबंधित पोस्ट

एसओएस चिल्ड्रन विलेज ऑफ इंडिया ने 2 वर्षों में 2000 से अधिक युवाओं को किया प्रशिक्षित

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर एड शर्मा की स्मृति में चौथा पुरस्कार कानूनविद को दिया जायेगा

Aman Samachar

ठाणे में विश्वकर्मा योजना का प्रचार-प्रसार करेगी भाजपा उद्योग आघाडी 

Aman Samachar

त्योहारों के आगमन के साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “ख़ुशियों का त्योहार” की शुरुआत की

Aman Samachar

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर दिया जाएगा तत्काल ध्यान –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!