Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा नेता शरद पवार के जन्मदिन के उपलक्ष में108 सफाई कर्मी कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के 80 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में राकांपा की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह कर शहर को स्वच्च्य सफाई कर्मचारियों को कोरोना कोरोना योद्धा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
          राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड व शहर राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में दादोजी कोंडदेव स्टेडियम की मनपा सफाई पेटी के 108 कर्मचारियों को आज कोरोना योद्धा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राकांपा शहर महिला अध्यक्ष सुजाता घाग , राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खामकर ,  विद्यार्थी अध्यक्ष प्रफुल्ल कांबले , लीगल सेल के अध्यक्ष एड. विनोद उतेकर वरिष्ठ नागरिक सेल के अध्यक्ष दिलीप नाईक ,हाकर्स  सेल के अध्यक्ष दीपक क्षत्रिय , विजय भामरे ,महेंद्र पवार ,विशाल खामकर ,निलेश कदम , समीर   पेंढारे , शिवा यादव , सुमित गुप्ता ,विक्रम सिंह ,नजीर बुरहान , प्रमोद नेमाने आदि उपस्थित थे। शहर जिला राकांपा आध्यक्ष परांजपे ने बताया कि  शरद पवार ने अपने लम्बे राजनितिक सफ़र में हर समाज , वर्ग को न्याय देने का काम किया है। आज 80 वर्ष की आयु में भी राष्ट्र ,राज्य व समाज सेवा में सक्रीय रहकर अपना योगदान दे रहे हैं। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर राकांपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग लिए कार्य कर रहे है।  सफाई कर्मियों के कोरोना काल के दौरान दिए योगदान के चलते उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उनके जन्मदिन से इस तरह का कार्यक्रम शुरू किया गया है।

संबंधित पोस्ट

एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने नियुक्ति किया आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान को नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंटर डायरेक्टर

Aman Samachar

पीएनबी ने इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar

पर्यूषण महापर्व समयावधि में मांस विक्री दुकानें व कत्तलखाना बंद रखने की जैन समाज ने की मांग 

Aman Samachar

टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण नहीं हटाने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

फ़न स्कूल इंडिया को एबलोन बोर्ड गेम के निर्माण का अस्मोडी से प्राप्त हुए अधिकार

Aman Samachar

30 साल बाद भी घोड़बंदर रोड की खोदाई पर नगर सेवक जताई चिंता

Aman Samachar
error: Content is protected !!