Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

खलनायक बबलू यादव की वापसी कई फिल्मों में आयेंगे नजर

मुंबई ,  भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अब तक अर्ध दर्जन से भी अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकें खलनायक बबलू यादव बहुत जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बीतें चार वर्षों बाद बबलू यादव भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहें हैं। इनके कई फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। जबकि,कई फिल्मों की शूटिंग करने वालें हैं।
             बतौर खलनायक इन्होंने मैदान ए जंग,बहुरानी,प्रशासन, रंगदारी टैक्स,इंडियन मदर,शिवानी के ललकार,दबंग दरोगा व डेंजर फिल्में की हैं।जिनमें इन्होंने बतौर खलनायक छोटा बड़ा हर किरदार किया।लेकिन,भविष्य में बतौर मुख्य खलनायक अभिनय करने की इनकी योजना हैं। वहीं आगामी कई फिल्मों में बतौर मुख्य खलनायक इनका अभिनय देखने को मिलेगा। इनकी आने वाली फिल्में दुल्हनिया आई बलिया में,डेंजर,मुझे साजन के घर जाना हैं व अन्य हैं।
           बबलू यादव अस्वस्थ होने के कारण इतने वर्षों तक अभिनय के  क्षेत्र से दूर हो गए।लेकिन,अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कई फिल्में कर भी रहें हैं।इन्होंने बताया कि वे बढ़िया काम चाहतें हैं,जिसमें उनका किरदार अलग व अद्वितीय हो।वे फिल्में कई तरह के करना चाहते हैं।उनके अनुसार एक ही किरदार को करने से अच्छा हैं,कुछ बेहतर और कुछ अलग व खास करें।

संबंधित पोस्ट

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल द्वारा कल्याण में पहला अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल शुरू

Aman Samachar

 आरबीआई का क्रेडिट लाइनों से वॉलेट और प्रीपेड कार्ड (पीपीआई) टॉप अप को बाहर करने के लिए कदम- निपुण जैन

Aman Samachar

सिडबी ने ‘ विश्व एमएसएमई दिवस ‘ को ‘ विकास सप्ताह ‘ के रूप में मनाते हुए विकासात्मक उपाय किए

Aman Samachar

ईकेए मोबिलिटी को मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड से दूसरे चरण का निवेश प्राप्‍त हुआ

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने 75 की मानव श्रृंखला बनाकर मनाया जश्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!