Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्वारंटाइन सेंटर का दौराकर विरोधी पक्षनेता ने वैद्यकीय अधिकारी नियुक्त करने की मांग की

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर के कोविड अस्पतालों व क्वारंटाइन सेंटर में आवश्यक सुविधाओं के आभाव की जानकारी आने पर आज मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने भाईंदर पाडा क्वारंटाइन सेंटर का दौराकर निरिक्षण किया।  इस दौरान वहां की दुव्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने वैद्यकीय अधिकारी नियुक्त करने की मांग किया है।

                  मनपा की कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की कमी और आवश्यक सुविधाओं के आभाव को लेकर मनपा प्रशासन आवश्यक उपाय कर रहा है।  मनपा में सत्ताधारी व विरोधी दल कोरोना की रोकथाम व मरीजों के समुचित उपचार सेवा मुहैया कराने के मुद्दे पर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने में लगे हैं।  वहीँ आज सुबह मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने घोडबंदर रोड भाईंदर पाडा में बने मनपा के क्वारंटाइन सेंटर का दौरा किया। उनके साथ राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष  विक्रम खामकर व दिनेश बामने दौरे में शामिल थे। पठान ने कहा कि सेंटर में कर्मचारियों को हैण्डग्लोव तक नहीं मिला है।  गरम  पानी की मशीन पड़ी धुल चाट रही हैं।  कौसा की म्हाडा की मदद से बनी  कोरोना  अस्पताल से वेंटिलेटर गायब होने की घटना सामने आने से आरोग्य विभाग में कुछ सतर्कर्ता आई है।  इसके बावजूद भाईंदर पाडा के क्वारंटाइन सेंटर  में अव्यवस्था बनी हुई है। सेंटर में वैद्यकीय अधिकारी व आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति के साथ हमने आवश्यक सुविधा मुहैया करने की प्रशासन से मांग किया है। यदि मनपा प्रशासन ने सेंटर की सुविधाओं में सुधार और आवश्यक वैद्यकीय अधिकारी व स्टाफ भर्ती   नहीं किया तो गृहनिर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड , शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में हम आन्दोलन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

कई पूर्व नगर सेवा व कार्यकर्ता राकांपा अजीत पवार गुट में शामिल

Aman Samachar

राकांपा के प्रमाणपत्र वितरण शिविर में 957 आवेदन , 234 को मौके पर प्रमाण पत्र वितरित 

Aman Samachar

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे ने गठित की शहर कमेटी

Aman Samachar

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने अशरफ शानू पठान के आवास पर की मुलाकात 

Aman Samachar

बंजारा समाज की मांगों को लेकर हम जल्द ही बैठक करेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!