Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पर्यावरण संवर्धन के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शामिल टीमों के नाम जंगल से जुड़े 

ठाणे [ युनिस खान ] पर्यवरण संवर्धन व संरक्षण के लिए पर्यावरण पूरक क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के नाम जंगल परिसर से जुड़े हुए रखे गए थे। इसमें टूर्नामेंट में टीम सह्याद्रि, टीम येऊर, टीम सुंदरवन इन तीन टीमों ने हिस्सा लिया था।

         शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा संस्कार क्लासेस, किड्सस्टार प्री प्राइमरी स्कूल, एनएसआर सिक्योरिटी और बाबा मिसाल के सहयोग से उपवन स्थित टर्फ पर शिवशांति प्रीमियर लीग  2023 का आयोजन किया गया था। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया की संस्था द्वारा निरंतर पर्यावरण के विषय पर कार्य किया जाता है। इसलिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए  क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी टीमों के नाम जंगल परिसर से जुड़े हुए रखे गए थे। टूर्नामेंट में टीम सह्याद्रि, टीम येऊर, टीम सुंदरवन इन तीन टीमों ने हिस्सा लिया था।

        टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रगान व संस्था के शपथ के साथ की गई थी। टूर्नामेंट में 10 वर्ष के आयु से 40 वर्ष के आयु तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में टीम सह्याद्रि ने टीम येऊर को हराकर एसपीएल – 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट बल्लेबाज गुरु गुप्ता, उत्कृष्ट गेंदबाज अनिकेत मौर्या और उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षक सुमित दुबे को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रंजीत सिंह, महेश सिंह, टीम येऊर के कप्तान गोपाल ठाकुर, टीम सुंदरवन के कप्तान सिद्धार्थ कांबले, टीम सह्याद्रि के कप्तान रोहित सिंह व अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मनपा में 15 वर्ष से ज्यादा काम करने वाले 576 कर्मचारियों की होगी पदोन्नति

Aman Samachar

ग्लोबल अस्पताल में महाविद्यालय से उत्तीर्ण यूनानी डाक्टरों की सेवा लेने का भाजपा ने लगाया आरोप 

Aman Samachar

मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के लिए प्राथमिकता बढ़ रही – डॉ मंगेश कोहले

Aman Samachar

2021-22 का 3443 करोड़ रूपये संशोधित व 2022-23 का 4910 करोड़ रूपये का मूल बजट मंजूर 

Aman Samachar

दुनिया का महानतम वैक्स म्यूजियम “मैडम तुसाद” नोएडा में आम जनता के लिए खुला 

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने युवाओं में जागरूकता लाने की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!