Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन शिविर में सफलता के गुर सिखाया गया  

भिवंडी [ युनिस खान ] यूपीएससी एवं एमपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज भिवंडी के उर्दू बसेरा हाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
         कार्यक्रम की अध्यक्षता अल उम्मत एजुकेशन सोसायटी के सचिव रेयाज़ ताहिर मोमिन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूना के प्रोफेसर सुहैल शेख एवं मुंबई एयरपोर्ट के एमीग्रेशन आफिसर आसार महल मोहम्मद जावेद को आमंत्रित किया गया था। विशेष अतिथि के रूप में केएमई सोसायटी के सचिव सुहैल फकीह,एडवोकेट यासीन मोमिन एवं डॉ रेहान हवाई उपस्थित थे। मालिक मोमिन ने अतिथियों का परिचय कराया व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि स्कॉलरशिप के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षायें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी होती हैं। अतःस्कूलों में इन परीक्षाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आसार महल ने अपने अनुभव के आधार पर यूपीएससी एवं एमपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के गुर बताते हुए उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। प्रोफेसर सुहैल शेख ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं विशेषकर यूपीएससी एवं एमपीएससी परीक्षाएं अत्यंत कठिन होती हैं अतः कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। प्रथम प्रयास में बहुत कम सफलता प्राप्त होती है इस लिए निरास हुए बगैर सफलता के लिए प्रयास जारी रखना चाहिए। छात्रों को अध्यापकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में आठवीं कक्षा से तैयारी शुरू केर देनी चाहिए। शिविर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जाय विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उपस्थित लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोष जनक उत्तर भी दिया गया। एडवोकेट यासीन मोमिन और डॉ रेहान हवाई ने अपने भाषण में मार्गदर्शन शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजक मंडल को बधाई दी। रेयाज़ ताहिर मोमिन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यक्रम को सफल एवं अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन सीमाब अनवर ने किया। इक़बाल उस्मान के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

शापूरजी पाल्लोनजी रियल एस्टेट ने ठाणे में लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट स्काईरा किया लॉन्च 

Aman Samachar

पत्रकार गीतेश शर्मा के निधन से प्रसिद्ध समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी आहत

Aman Samachar

मायोपिया से पीड़ित लोगों में ग्लूकोमा होने का ख़तरा तीन गुना अधिक 

Aman Samachar

नैसर्गिक आपदा से बचाव के लिए पुलिस व मनपा का जागरूकता अभियान

Aman Samachar

मनपा की मीनाताई ठाकरे नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने जीता प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

भोजपुरी फिल्म ‘छोरी सरहद पार के’ से ऑक्सिमिन भोजपुरी का नवारंभ – आयुष दुबे

Aman Samachar
error: Content is protected !!