Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्रिसमस पर शिवशांति प्रतिष्ठानने निकाली 

ठाणे [ युनिस खान ] स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने लिए क्रिसमस के अवसर पर शहर के कामगार अस्पताल से ज्ञानेश्वर नगर होते हुए सावरकर नगर तक शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट सतत स्च्छता मुहिम के संचालक और शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यरत है।
              आज संस्था के कार्यालय से जागरूकता रैली निकालकर संस्था का 53वां कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। रैली में लोगो को पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन से जोड़ने के लिए क्रिसमस के पर्व पर सैंटा क्लॉस बनकर रैली आयोजित की गई। रैली में वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ, एक कदम स्वच्छता की ओर जैसे नारे लगाए गए व नारे लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
           इस अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ठाणे शहर उपाध्यक्षा मनीषा सिंह, रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, प्रशांत दलाई, सूरज राजभर, रोहित सिंह, रोहन मंडराई, रवि पंडित, नसीम खान, सूजीत्, अनिकेत,  सचिन, आमोद, शैलेश, हिमांशु, अश्विन, सचिन, दानिश व शिवशांति परिवार के अन्य सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया और श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

कोरोना नियमों का पालन कर दीपावली का त्यौहार मनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Aman Samachar

केन्द्रीय पंचायत राज्यमंत्री के निजी सहायक का पाकिट मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर आक्रोश दिखाया 

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

 एसटीपी प्लांट को स्थानांतरित करने की मांग लेकर आगे आये मानसरोवर वासी

Aman Samachar
error: Content is protected !!