Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की बहुचर्चित व लोकप्रिय कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा राहुल सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का ऑडियो वीडियो डिजिटल व सैटेलाइट राइट्स लिया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन फ़िल्म की टीम में से गणमान्य द्वारा कंपनी के मालिक रत्नाकर कुमार से मुलाकात कर राइट्स दिया गया।
                 बहुत जल्द फ़िल्म का ट्रैलर, गाना और अंततः पूरी फिल्म वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया जाएगा।फ़िल्म की टीम में खुशी की लहर हैं। खास कर राहुल सिंह इससे काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इससे पूर्व राहुल सिंह की फिल्में वेव म्यूजिक व बी4यू भोजपुरी पर आ चुकी हैं। लेकिन,यह राहुल सिंह की पहली फ़िल्म होगी। जो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज होगी।
                  जय श्रीकृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फ़िल्म छैला सन्दू त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित एक मनोरंजक व पारिवारिक फ़िल्म हैं। जो झारखण्ड की सत्य घटनाओं से प्रेरित हैं या यूँ कहें कि सत्य घटना को काल्पनिक रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग झारखंड में की गई हैं और झारखंड के कलकारों ने भी इस फ़िल्म में काम किया हैं।
           राहुल सिंह इस फ़िल्म में भोजपुरी की चर्चित अदाकारा तनु श्री के संग रोमांस करते नजर आयेंगे।अन्य प्रमुख कलकारों में उदय  श्रीवास्तव,आनन्द  देव  मिश्रा,गोपाल  राय,माया  यादव,आशा  चैहान,राहुल सिंह राज, उज्जवल  कुमार  राॅकी और अरविन्द  कुमार भी नजर आयेंगे। जबकि,आकांक्षा  दुबे का आइटम सांग भी फ़िल्म में हैं। इस फ़िल्म के निर्माता राजेन्द्र बगड़िया, सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन, निर्देशक संजय आर. निषाद, लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश  मिश्रा,  गीतकार  मुकेश  सावन,  छायांकन  इमरान  अंसारी, नृत्य निर्देशक मयंक, संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह एवं कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। वहीं इस फ़िल्म के प्रचारक रामचंद्र यादव व कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय बजट 2023-24 से उम्मीद: श्री रणधीर चौहान, एमडी, नेटाफिम इंडिया और एसवीपी नेटाफिम

Aman Samachar

कोरोना मरीजों की सेवा के लिए 2 एम्बुलेंस का नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

Aman Samachar

झोपड़पट्टी व 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का विरोधी पक्षनेता ने उठाई मांग 

Aman Samachar

कोविड-19 में माता-पिता को खो चुके 19 बच्चों के शैक्षणिक खर्च के लिए आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

छात्रों की भाषा और अंकगणित के लिए ‘उमंग अभियान’ शुरू करेगी जिला परिषद

Aman Samachar

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!