Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दहीहंडी उत्सव आयोजित न कर कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों को किया सम्मानित

भिवंडी [युनिस खान ]  कोरोना संक्रमण के चलते दहीहंडी का आयोजन नहीं कर महेंद्र कल्याणकारी संस्था की ओर से कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाले करीब 50 डाक्टरों को सम्मानित किया गया .

              संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे ने बताया कि गत दो वर्षो से दहीहंडी उत्सव का आयोजन न कर कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न कर लोगों की जान बचाने के लिए सेवा देने वाले डाक्टरों को सम्मानित किया जा रहा है . हमने 20 अस्पताल , 10 क्लिनिक व 4 लैब में जाकर करीब 50 डाक्टरों को सम्मानित किया है . पूर्व विधायक म्हात्रे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार से बचने के उद्देश्य से हमने कोई कार्यक्रम का आयोजन न कर खुद जाकर डाक्टरों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ा रहे हैं . डाक्टरों के सत्कार के समय स्थाई समिति सभापति संजय म्हात्रे ,  सहकर सेना के अध्यक्ष गोरखनाथ म्हात्रे ,शिवसेना शहर सचिव महेंद्र कुंभारे , उप शहर प्रमुख श्रीनाथ पाटील ,संजय काबुकर , प्रदीप पाटील , विश्वनाथ नाईक , नरेश म्हात्रे , रणजीत नाईक ,  विश्नाथ पाटील , सुरेश पाटील आदि उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा IVR आधारित यूपीआई समाधान – UPI123PAY  का शुभारंभ

Aman Samachar

लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता की धमाकेदार शुरुआत

Aman Samachar

न्युवोको विस्टास की सीमेंट बिक्री बढ़ी

Aman Samachar

भिवंडी में महिला व बाल विकास विभाग ने रोकवाया बाल विवाह

Aman Samachar

ढेढ़ करोड़ रूपये के हाथी दांत के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Aman Samachar

मिस मैच से परेशान हैं फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान

Aman Samachar
error: Content is protected !!