Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रावास के नवीनीकरण का मनपा आयुक्त ने किया निरिक्षण 

ठाणे [ इमरान खान ] मनपा के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं और छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के छात्रावास के नवीनीकरण का काम चल रहा है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने संबंधित अधिकारीयों के साथ मौके का दौरा कर निरिक्षण किया। छात्रावास के कमरों के लेआउट के लिए एक कक्ष तैयार किया गया है। जिसका निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्रावास के अन्य कक्षों को भी इसी प्रकार तैयार करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि 26 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण हो जाएं।

          मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुछ महीने पहले मनपा के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। उस समय उन्होंने छात्रावास की खराब हालत देखकर वहां के छात्रों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्रावास एवं कैंटीन की समस्याओं को उनके समक्ष उठाया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज, कलवा में छात्रावास भवन के नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। छात्रावास का कार्य दो माह में पूर्ण किये जाने की बात को ध्यान में रखते हुए आयुक्त बांगर ने कार्यों का निरिक्षण किया।

         रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर अस्पताल में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी मेडिकल कॉलेजों वाले अस्पतालों में रोगी के देखभाल की रीढ़ हैं। पहली मंजिल पर तैयार किये गये कमरे में दो बेड, फर्नीचर, पढ़ाई के लिए टेबल, एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है उक्त पूरे कमरे का निरीक्षण किया गया। इस छात्रावास में कुल 53 कमरे हैं और प्रत्येक कमरे में दो छात्र, कुल 106 छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर रहेंगे।

       छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भवन की मरम्मत के लिए शासन से धनराशि मिल गई है और आयुक्त ने अस्पतालों के काम के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा मरीजों को किसी भी असुविधा के बिना इमारत की मरम्मत की जानी चाहिए और प्रत्येक मंजिल पर काम शुरू किया जाना चाहिए। उपायुक्त उमेश बिरारी, छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधिष्ठाता डा राकेश बारोट, उपनगर अभियंता रामदास शिंदे, शुभांगी केसवानी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

नौकरी चाहिए तो अपनी स्किल्स बढ़ाओ – एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

मनपा की सेवा में बहाली कराने के लिए डाक्टरों ने विरोधी पक्षनेता का किया अभिनन्दन

Aman Samachar

उप्र अंबेडकरनगर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत हृदयपुर से विजय रंजन सिंह प्रधान निर्वाचित

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का डेटा-चालित रूपान्तरण को गति प्रदान करने के लिए एक्सेंचर के साथ समन्वय

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने ‘ग्रीन विजन’ के तहत साल 2025 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प 

Aman Samachar

शील मुंब्रा कलवा क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलेगी टोरेंट पावर

Aman Samachar
error: Content is protected !!