Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

ठाणे [ युनिस खान ] भाजपा नगर सेविका अर्चना मनेरा के डोंगरीपाडा , भवानी चौक जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन सांसद कपिल पाटील व प्रदेश महासचिव व विधायक रविन्द्र चव्हाण के हाथो किया गया।  इस मौके पर पार्टी नेताओं ने उन्हें अगले कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दी है।  घोडबंदर रोड इलाके के डोंगरी पाडा के भवानी चौक में नगर सेविका अर्चना मनेरा के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिया।  उद्घाटन समारोह में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , विधायक संजय केलकर , प्रदेश सचिव एड संदीप लेले , महिला मोर्चा की अध्यक्षा व नगर सेविका मृणाल पेंडसे ,  नगर सेविका कमल चौधरी ,जिला महासचिव विलास साठे , भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सारंग मेढेकर , उत्तर भारतीय मोर्चा के शहर अध्यक्ष शैलेश मिश्रा , कासर वडवली मंडल अध्यक्ष राम ठाकुर ,मानपाडा मंडल अध्यक्ष हेमंत म्हात्रे ,डा किरण मनेरा , निलेश पाटील ,दत्ता घाडगे ,आदि उपस्थित थे। उद्घाटन के समय के पी मिश्रा , प्रदीप सिंह , रवि सिंह समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर सेविका अर्चना मनेरा ने कहा है कि जनसंपर्क कार्यालय से नागरिकों की शिकायतें सुलझाने व उनके कार्य करने में आसानी होगी।

संबंधित पोस्ट

 यूनानी डाॅक्टरों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

शिवा म्यूजिक सभी क्षेत्रीय भाषाओं सहित बॉलीवुड में भी करेगा विस्तार

Aman Samachar

सुरक्षित यात्रा के लिए अब स्मार्ट बसों में ‘एआई’ तकनीक आधारित सुरक्षा प्रणाली- एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल में ब्लॅक फंगस पर सफलतापूर्वक इलाज

Aman Samachar

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने कई बेमिसाल सुविधाओं के साथ अपनी टेलीहेल्थ सेवाओं को बनाया बेहतर

Aman Samachar
error: Content is protected !!