Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घनसोली प्रभाग में अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध मनपा ने की कार्रवाई 

नवी मुंबई ( युनिस खान ) मनपा अतिक्रमण विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधितों द्वारा संज्ञान न लिए जाने के कारण आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के निर्देश पर घनसोली प्रभाग में अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की है।

    नवी मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (2) डॉ. राहुल गेठे और उपायुक्त (अतिक्रमण) डॉ. कैलास गायकवाड़ के मार्गदर्शन में प्रभाग कार्यालय घनसोली शेषनारायण गुप्ता (गृहस्वामी), ओशीलाल गरीब ओसवाल (गृहस्वामी), सोनू भोलेकुमार गुप्ता (डेवलपर) बच्चू चाल, दत्तनगर, घनसोली गांव, नवी मुंबई का आरसीसी ग्राउंड फ्लोर + तीसरी मंजिल का कार्य प्रगति पर था, जिसे नवी मुंबई मनपा से पूर्व अनुमति लिए बिना अवैध रूप से शुरू किया गया था। घनसोली डिवीजन द्वारा महाराष्ट्र क्षेत्रीय नियोजन और नगर नियोजन अधिनियम, 1966 की धारा 54 के तहत उक्त अनधिकृत निर्माणों को नोटिस दिया गया था। संबंधितों द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माणों को स्वयं ही हटाना आवश्यक था। हालाँकि, उन्होंने उक्त स्थान पर अनधिकृत निर्माण जारी रखा।

         नवी मुंबई मनपा द्वारा उक्त अनधिकृत निर्माण को हटाने के लिए, इस विध्वंस अभियान के लिए 6 श्रमिकों, 2 ब्रेकर, 1 गैस कटर और 1 जेसीबी को तैनात किया गया। इस कार्रवाई में घनसोली डिवीजन के सहायक आयुक्त और विभागीय अधिकारी उत्तम खरात, सहायक कनिष्ठ अभियंता रोहित ठाकरे के साथ-साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय पुलिस की एक टीम भी ने हिसा लिया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे ,पालघर ग्रामीण विकास के लिए डहाणू कल्याण रेल मार्ग की मांग उठी

Aman Samachar

नागरिक सुविधाधाओं के आभाव में प्रभाग क्रमांक 1 के साढ़े चार हजार नागरिक – संजय केलकर

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण निर्माणों पर चला मनपा का हथौड़ा

Aman Samachar

पहली बारिश में ही दिवा शहर की सड़कें पानी में डूबी, नालों की सफाई में गड़बड़ी

Aman Samachar

ठाणे कलवा में खारभूमि हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

किराये पर सायकिल योजना रद्द करने के निर्णय का नगर सेविका ने किया स्वागत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!