Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टोरेंट बिजली ग्राहकों को राहत देने के लिए शीघ्र अभय योजना होगी लागू –  डा. जितेन्द्र आव्हाड 

 ठाणे [ युनिस खान ] टोरेंट की ओर से भेजी बिजली बिल के बारे अभय योजना शुरू की जाने वाली है। इस आशय की जानकारी देते हुए राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड ने कहा है कि शीघ्र ही इसको मंजूरी मिल जायेगी। बिजली ग्राहकों को राहत देने के लिए अभय योजना घोषित होने से राहत मिलने वाली है।
              मुंब्रा कौसा इलाके विशेष विद्युत् मीटर लगाने का दबाव डाला जा रहा है और बिजली बिल न भरने वालों को नोटिस दने की कार्रवाई शुरू हुई है।  तरह की शिकायत स्थानीय नागरिकों की ओर से आ रही थी। इस मुद्दे को लेकर टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारीयों की गृहनिर्माण मंत्री डा. आव्हाड मुंबई स्थित सरकार निवास में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ,  सैयद अली अशरफ ,  कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र   अध्यक्ष शमीम खान , नगर सेवक अशरफ पठान शानू आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने बताया कि टोरेंट पावर कंपनी की ओर से विशेष विद्युत् मीटर लगाने का आगे दबाव नहीं डाला जायेगा। सभी प्रकार के विद्युत् मीटर लोगों के सामने रखकर उनकी इच्छा अनुसार मीटर लगाया।  मंत्री डा. आव्हाड ने बिजली बिल के बारे शीघ्र हल निकालने की जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि अभय योजना के माध्यम बिजली बिल के ब्याज में राहत दिया जाने वाला है। इस बारे में उर्जा मंत्री नितिन राउत ,व संचालक असीम गुप्ता से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है कि  शीघ्र ही अभय योजना की घोषणा की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

नालों की पूर्ण सफाई न करने वाले ठेकेदारों का बिल रोकने व पंजीकरण रद्द करने की मांग 

Aman Samachar

31 मई तक मुख्य नालों के साथ आंतरिक नालों की सफाई पूरा करें – महापौर 

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली टनल निर्माण के प्रदूषण से राहत मिलने पर मुल्लाबाग के निवासियों ने व्यक्त किया आभार     

Aman Samachar

ओडिसी ने फ्लिपकार्ट के साथ सहयोग करके ई-कॉमर्स की दुनिया में कदम रखा

Aman Samachar

आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से कोविड अस्पताल पूर्ण क्षमता से शुरू हो जायेगा –  नगर विकास मंत्री

Aman Samachar

बहुचर्चित सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!