Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डालमिया सीमेंट भारत के श्री महेन्‍द्र सिंघी को आईसीआर और फर्स्‍ट कंस्‍ट्रक्‍शन काउंसिल के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्‍मानित

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, एक प्रमुख भारतीय सीमेंट कंपनी और  डालमिया भारत लिमिटेड  की सब्सिडिएरी, के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ श्री महेन्‍द्र सिंघी को 12वें सीमेंट एक्‍सपो में इंडियन सीमेंट रिव्‍यू और फर्स्‍ट कंस्‍ट्रक्‍शन काउंसिल द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड 2021-22 से सम्‍मानित किया गया। इस एक्‍सपो का आयोजन उद्योग को डिकार्बनाइज़ कर भारत के भविष्‍य को मजबूत बनाने के विषय पर किया गया। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्‍ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के एडिशनल सेक्रेटरी श्री अनिल अग्रवाल ने सीमेंट एक्‍सपो के 12वें इंटरनेशनल एक्जिबिशन में श्री सिंघी को पुरस्‍कृत किया।

         श्री सिंघी को यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार भारतीय और वैश्विक सीमेंट सेक्‍टर का कायाकल्‍प करने वाले बदलावों में उनके उल्‍लेखनीय योगदान के लिये मिला है। वे आगे की सोच और व्‍यवसाय पर अच्‍छी पकड़ के साथ एक चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था में इस सेक्‍टर के संक्रमण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड इसी साल अस्तित्‍व में आया है।

          इस पुरस्‍कार के लिये श्री सिंघी के नामांकन का उल्‍लेख कहता है- “श्री सिंघी सीमेंट उद्योग के दिग्‍गज हैं और उनके विचारों एवं उपलब्धियों ने उद्योग को वृद्धि की दिशा में बढ़ाया है। हम सीमेंट सेक्‍टर में उनके योगदान को सम्‍मानित करते हुए उन्‍हें इंडियन सीमेंट रिव्‍यू का पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड दे रहे हैं। यूएन सीओपी प्रेसिडेंसी ने श्री सिंघी को सीओपी 26 बिजनेस लीडर का पद दिया है। कार्बन प्राइसिंग लीडरशिप कोएलिशन के अंतर्गत वर्ल्‍ड बैंक ग्रुप ने भी उन्‍हें कार्बन प्राइसिंग चैम्पियन का पद दिया है। वे सीमेंट मैन्‍युफैक्‍चरर्स एसोसिएशन के पिछले प्रेसिडेंट और नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मटेरियल्‍स के पिछले चेयरमैन हैं।

             पुरस्‍कार प्राप्‍त करने पर डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ श्री महेन्‍द्र सिंघी ने कहा, “मैंने विभिन्‍न कंपनियों में पिछले 43 वर्षों में जिन लोगों के साथ काम किया है, उनकी ओर से यह पुरस्‍कार मिलने पर मैं सम्‍मानित हूँ। उन्‍होंने मेरी स्‍वच्‍छ और स्‍थायित्‍वपूर्ण यात्रा को आकार दिया है और मैं यह पुरस्‍कार उन्‍हें समर्पित करता हूँ। मेरा सौभाग्‍य है कि मुझे दूरदर्शी संरक्षक और प्रतिबद्ध सहकर्मी मिले, जिन्‍होंने इस क्षेत्र में मेरे सफर को सहयोग दिया। भविष्‍य को लेकर मुझे काफी उम्‍मीदें हैं, क्‍योंकि हम व्‍यवसायों के नये मॉडल्‍स को अपना रहे हैं, जिससे हम फायदे में बने रहेंगे, महत्‍व को बनाये रखेंगे और साथ ही पर्यावरणीय स्‍थायित्‍व पाएंगे।”

          नई दिल्‍ली में आयोजित 12वें सीमेंट एक्‍सपो में सीमेंट सेक्‍टर के दिग्‍गज एक साथ आए, ताकि सस्‍टेनेबिलिटी और उद्योग से कार्बन हटाने पर सेमिनार, कॉन्‍फरेन्‍स के माध्‍यम से निर्माण उद्योग में हो रही हलचल पर जानकारी साझा कर सकें। नये नवाचारों और टेक्‍नोलॉजीज के साथ-साथ सीमेंट और कंक्रीट डिजाइन और निर्माण में उन्‍नतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के विषय में 

        डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल), डालमिया भारत लिमिटेड (बीएसई कोड 542216 (एनएसई सिंबल  : DALBHARAT और एमएसई में लिस्टेड) की सहायक कंपनी है और सीमेंट निर्माण के क्षेत्र में एक दिग्गज खिलाड़ी है। 1939 से यह कंपनी अस्तित्व में है। डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड दुनिया भर में सीमेंट का निर्माण करने वाले कंपनियों में सबसे कम कार्बन फुटप्रिंट होने का दावा करती है। यह पहली सीमेट कंपनी है, जो RE100, EP100 और EV100 को समर्पित है (पहली ट्रिपल जॉइनर)। कंपनी ने एक मिश्रित नजरिया अपना कर क्‍लीन एनर्जी ट्रांजिशन में वास्‍तव में बिजनेस में लीडरशिप पोजीशन हासिल की है। अपनी बढ़ती क्षमता के साथ, जो इस समय 33 मिलियन टन है, डालमिया सीमेंट स्थापित क्षमता के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता समूह है।  नौ राज्यों और 13 निर्माण इकाइयों में कंपनी सुपर स्पेश्यलिटी सीमेंट में अपनी कैटिगरी में लीडर है। इस सीमेंट का उपयोग तेल के कुंओं, रेलवे की पटरियों और हवाई पट्ट्टी को बनाने में किया जाता है। यह देश में पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट (पीएससी) का सबसे बड़ा निर्माता है। हमें http://www.dalmiacement.com.पर जाएं।

संबंधित पोस्ट

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार ,16 लाख का गांजा जब्त

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों से मनपा ने वसूला 9 लाख 50 रूपये दंड ,  मास्क नहीं लगाया तो देना पड सकता है 500 रूपये दंड 

Aman Samachar

जीवन की सुरक्षा की खातिर विद्यार्थी लगवाएं कोरोना वैक्सीन -डॉ अशोक वाघ

Aman Samachar

  सिडबी ने कोविड तैयारियों के लिए त्वरित ऋण सुपुर्दगी हेतु श्वास और आरोग योजनाएं शुरू की

Aman Samachar

 अरुण पावर  कंपनी ने 6333 करोड़ रुपए के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए 

Aman Samachar
error: Content is protected !!