Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे- भिवंडी बायपास रोड व मालशेज रोड का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है कि ठाणे भिवंडी बायपास रोड और कल्याण से माल्शेज घाट रोड का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
              गौरतलब हो कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नासिक में 630 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन किया और आधारशिला का अनावरण किया।इस समारोह में  केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारती पवार, प्रदेश के खाद्य व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री छगन भुजबल और कृषि मंत्री दादाजी भूसे उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बताया कि ठाणे- भिवंडी देश का सबसे व्यस्त मार्ग है,जिसको 12 लेन कि सड़क की मंजूरी मिली है, लेकिन उसका काम ठप है। इस सड़क  का काम तुरंत शुरू किया जाए। मुंबई और मराठवाड़ा को जोड़ने वाली कल्याण से मालशेज रोड को फोरलेन करने का काम शुरू किया जाए। मालशेज घाट में पारदर्शी (ग्लास ) स्काईवॉक के ड्रीम प्रोजेक्ट को सरकार द्वारा मंजूरी दी जाए, वड़पे से गोंदे (नासिक) तक छह लेन हाईवे को मंजूरी दी जाए। मालशेज सुरंग परियोजना के लिए लगभग तीन हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बताया कि उनके द्वारा मांग किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले में एक दिन में 1 लाख 41 हजार नागरिकों का टीकाकरण

Aman Samachar

लक्ज़री टावर निर्माण के लिए शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट, इंडियाबुल्स फाइनेंस और पीएजी ने मिलाया हाथ

Aman Samachar

वैश्विक मुद्रण स्‍याही विशेषज्ञ, सीगवर्क ने भारत में अपना संचालन विस्‍तृत किया 

Aman Samachar

मुफ्त नेत्र चिकित्सा और मोतीबिंद ऑपरेशन शिविर का 400 लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

एक्सपायरी उत्पादों का केंद्र बना भिवंडी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!