Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सोसायटियों में सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय का पुलिस वेरिफिकेशन कर देगी पहचानपत्र

 ठाणे [ युनिस खान ] ऑनलाइन शॉपिंग के चलते  घरों, इमारतों या सोसायटियों में ‘डिलीवरी बॉय’ की संख्या में वृद्धि के साथ अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस सक्रीय हो गयी है। अब ठाणे पुलिस ने इन डिलीवरी बॉय या घर पर ऑनलाइन सेवाएं देने वालों के चरित्र की जांच करने का फैसला किया है।
           चरित्र सत्यापन के बाद, डिलीवरी बॉय को पुलिस द्वारा एक विशेष पहचान पत्र दिया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें इमारतों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। इस तरह की पुलिस ने अपील की है।  कहा गया है कि एक महिला को ‘स्विगी बॉय’ बताकर लूटने के बाद ठाणे पुलिस ने अब इस संबंध में नियम बना दिया है। यह नियम कोई नया नहीं है सुरक्षा रक्षक की नौकरी करते अपराधिक गति विधियों में लिप्त पाए जाने के बाद पुलिस ने काम पर रखने व किराए पर घर देने पर पुलिस वेरिफिकेशन व उनके प्रमाण के रूप में फोटो पहचान , मूल निवास व स्कूल प्रमाणपत्र आदि जमा कराने का नियम लागू किया गया है।
       कुछ दिन पहले ठाणे के नौपाड़ा इलाके में ‘स्विगी बॉय’ बने एक शख्स ने एक महिला के बच्चे के गले में चाकू मारकर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए थे।  इस घटना के बाद साफ हो गया कि खाना घर लाने वाले लोगों की पहचान करना या उनके बारे में कुछ जानकारी हासिल करना कितना मुश्किल था।  पुलिस तुरंत समझ गई कि इस संबंध में कुछ नियमों को लागू करने की जरूरत है।  इस अपराध में पुलिस ने करीब 60 जगहों के सीसीटीवी खंगाले और उसके बाद ठाणे पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
         गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी और वादी महिला एक दूसरे को जानते थे और आरोपी ने इसका फायदा उठाया। हालांकि यह पता चला है कि यह अपराध तत्काल पैसा बनाने के इरादे से किया गया था, ठाणे पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। अब नए नियम का कड़ाई से लागू करने पर बगैर पुलिस वेरिफिकेशन पहचान पत्र के डिलीवरी करने वालों को सोसायटियों में प्रवेश करना मुश्किल हो सकता है।

संबंधित पोस्ट

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

Aman Samachar

 निवेश प्रोत्साहन, निर्यात, व्यवसाय के लिए सिडबी करेगी महाराष्ट्र सरकार के साथ सहयोग

Aman Samachar

विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो “पार्टी चलेगी सारी रात” रिलीज को तैयार

Aman Samachar

ब्लड कैंसर के मरीज की जान बचाने के लिए मुंबई के युवा ने डोनेट किया अपना ब्लड स्टेम सेल

Aman Samachar

मनसुख हिरेन की संदिग्ध लाश मिलने के बाद मुंबई एटीएस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके नए सिरे जांच की शुरू

Aman Samachar

एमएमआरडीए के घर घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!