Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 19 लाख का माल

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी में बड़े पैमाने पर चोरियों की घटनाओं में वृद्धि होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने सभी 6 पुलिस स्टेशनों में चोरों की धरपकड़ तेज करने का आदेश दिया है। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर एसीपी प्रशांत ढोले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत, पुलिस निरीक्षक किरण कुमार काबाड़ी, विक्रम मोहिते के नेतृत्व में शांति नगर पुलिस ने  12 घर चोरी व पांच वाहन चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 19 लाख रुपए का माल बरामद किया है। जिसमें 371 ग्राम सोने के गहने, 750 ग्राम चांदी के गहने, 4 दो पहिया वाहन तथा एक ऑटो रक्शा शामिल है।
                    शांतिनगर पुलिस स्टेशन में आयोजित पत्रकार परिषद में भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण ने बताया कि शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश जाधव व  पुलिस दल ने चोरी के दाखिल मामलों की जांच करते हुए तांत्रिक जांच के आधार पर अपराधी पार्श्वभूमि के शातिर चोर नदीम मोहम्मद खान (18) निवासी रहमत पुरा, भिवंडी का नाम सामने आया, जिसके ऊपर निजामपुर पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दाखिल होने की वजह से वह आधारवाडी जेल में था। न्यायालय की अनुमति से पुलिस ने उक्त अपराधी को अपने ताबे में लेकर कड़ी जांच की तो उसने शांति नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत 11 घर मइन किये चोरी के मामलों  के अपराध को कबूल कर लिया। इसी तरह पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटील गुप्त सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी अयूब युसूफ शेख (40) को ठाणे जेल ताबे में लेकर कड़ी पूछताछ की, तब उसने शांतिनगर क्षेत्र में एक घर चोरी का मामला अपराध कबूल किया, जिसमें  पुलिस ने उक्त चोर के पास से 60 हजार रुपये कीमत के 30 ग्राम सोने के गहने बरामद किए। इस तरह उक्त दोनों घटनाओं में शांतिनगर पुलिस ने  371 ग्राम सोने के गहने, 750 ग्राम चांदी के गहने एक मोबाइल सहित कुल 17 लाख 44 हजार 200 रुपए का माल जप्त करने में सफलता पाई है।इसी तरह पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटील व पुलिस  टीम ने शौकत अली अंसारी (32) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर उसके पास से शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चोरी की गई चार मोटरसाइकिल एक ऑटो रिक्शा बरामद किया, जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है। इसी तरह शांतिनगर पुलिस ने उक्त तीनों अपराधिक घटनाओं में चोरों  के पास से 19 लाख 9 हजार 200 रुपये का माल बरामद किया है।

संबंधित पोस्ट

पार्किंग प्लाजा ठेके में 52 लाख रूपये के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने अपने ग्राहकों को वित्‍तीय समाधान प्रदान करने के लिये जे एण्‍ड के बैंक के साथ भागीदारी की

Aman Samachar

न्युवोको विस्टास की सीमेंट बिक्री बढ़ी

Aman Samachar

15वें वर्ष में प्रवेश करते ही द्वारा के जी एफ एस ने कई उपायों की घोषणा की  

Aman Samachar

कोंकण के शहरों में बाढ़ के खतरे को खत्म करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे- एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

Aman Samachar
error: Content is protected !!