Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा ने की तोडू कार्रवाई

नवी मुंबई  [ युनिस खान ]  घनसोली में अर्जुनवाड़ी, अष्टविनायक पतराचाल , घनसोली में आरसीसी ग्राउंड फ्लोर का निर्माण और सेक्टर 25,दत्तनगर, घनसोली में आरसीसी कालम का निर्माण अनधिकृत रूप से निर्माण किया जा रहा था। मनपा की पूर्व अनुमति लिए बगैर शुरू अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा ने तोडू कार्रवाई की है।

             इस अनधिकृत निर्माण के खिलाफ घनसोली विभाग कार्यलय द्वारा महाराष्ट्र क्षेत्रीय योजना एवं नगर नियोजन अधिनियम, 1966 की धारा 54 के तहत एक नोटिस जारी किया गया था।  जिसके तहत संबंधितों द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माणों को स्वयं ही हटाना था।  लेकिन उन्होंने इस जगह पर अनाधिकृत निर्माण जारी रखा था।  इस अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ घनसोली विभाग द्वारा कार्रवाई कर तोड़ दिया गया। दोनों अनधिकृत निर्माणों को मनपा तोड़कर हटा दिया है। इस अभियान के लिए अतिक्रमण विभाग से घनसोली के अधिकारीयों ने 12 मजदूर ,4 ब्रेकर , 1 गैस कटर की मदद से पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई की है। मनपा अधिकारीयों ने अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई शुरू रखने की चेतावनी दिया है। 

 

संबंधित पोस्ट

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने LGBTQIA+ समुदाय के समर्थन में स्वाभिमान माह का मनाया जश्न 

Aman Samachar

भारत में हर साल 1 लाख मरीजों को कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन की जरूरत- डॉ.नीता शाह

Aman Samachar

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Aman Samachar

जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज के टीकाकरण शिविर में 700 छात्राओं ने लगवाया टीका 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar

प्रतिबंधित गुटका व जम्बकूजन्य पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!