Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा कर्मचारियों को 15 हजार रुपये दिवाली सनुग्रह अनुदान देने की मांग

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका में कर्मचारियों को दिवाली पर 15 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान देने की मांग भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ की तरफ से की गयी है।  महासंघ के अध्यक्ष भानुदास भसाले ने महापौर प्रतिभा विलास पाटील को निवेदन पत्र देकर इस आशय की मांग किया है। निवेदन में कहा गया है कि मनपा के अधिकारियों व कर्मचारियों को जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन का भुगतान तथा शासन के नियमानुसार वेतन अंतर का भुगतान पांच चरणों में किया जाना चाहिए।
               गौरतलब है कि भिवंडी निजामपुर महानगर पालिका में करीब 4000 कर्मचारी कार्यरत हैं । पिछले वर्ष महानगर पालिका की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण प्रशासन ने श्रमिकों को 9 हजार रुपये का सअनुदान अनुदान दिया था। इस वर्ष कोविड-19 के दौरान कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया है, जिसका उनको कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में इन कर्मचारियों के पीछे खड़ी रहने की जिम्मेदारी मनपा प्रशासन की है। इस वर्ष भिवंडी मनपा की आर्थिक स्थिति ठीक बताई जा रही है। शासन की ओर से 20 करोड़ प्रतिमाह अनुदान मिल रहा है । महासघ ने मांग की है कि मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख व महापौर प्रतिभा विलास पाटील ने कर्मचारियों की मांग को सहानुभूति पूर्वक विचार करने तथा शीघ्र ही दिवाली से पूर्व अनुग्रह अनुदान की घोषणा की जाए। इस अवसर पर भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भानुदास भसाले ,महासचिव श्रीपत तांबे, उपाध्यक्ष मिलिंद पलसुले, बालाराम जाधव, मकसूद शेख, सुनील पठारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पद पर ओमकार चव्हाण की नियुक्ति 

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

उद्धव ठाकरे प्रदीप पूर्णेकर के घर पहुंचकर परिजनों न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Aman Samachar

पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक जीतने वाली सुष्मिता देशमुख का राकांपा ने किया स्वागत 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 मैच में कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Aman Samachar

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!