Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

तृतीय पंथियों को पहचान पत्र व प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया स्वास्थ्य परिक्षण 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे जिले में तृतीय पंथियों की शिकायतों के शीघ्र निवारण , उनके सामने आने वाली समस्याओं और मुद्दों का गहन अध्ययन कर सरकार को उचित उपाय सुझाने के उद्देश्य से कानूनी मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त की और से किया गया।
        सहायक आयुक्त समाज कल्याण ठाणे , मां देवमोगरा महिला मंडल, धुले के संयुक्त रूप से सतीश प्रधान ज्ञानसाधना कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में तृतीय पंथि व्यक्तियों को प्रमाण पत्र और पहचान पत्र वितरित किए।
         इस अवसर पर प्राचार्य डा भूषण लांगी, अधिवक्ता सुनील तिवारी, डा राहुल राठी, पाठीराखा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष केशव जोशी, ग्लोबल राइट्स फाउंडेशन के संस्थापक डा योगा  नांबियार, तृतीय पंथी समाज के प्रतिनिधि तमन्ना केने, समाज कल्याण अधिकारी गणेश पवार, अधीक्षक श्रीमती वर्षा बिली, समाज कल्याण निरीक्षक अभिजीत शिंदे और माता देवमोगरा महिला मंडल प्रतिनिधि योगेश पाटिल उपस्थित थे।
          इस दौरान प्राचार्य डा लांगी ने कहा कि कॉलेज के समय से ही विद्यार्थियों में तीसरे पक्ष को समान व्यवहार देने की संस्कृति को विकसित करने के लिए लागू किया जा रहा है। ग्लोबल राइट्स फाउंडेशन के संस्थापक डा  योगा नांबियार ने तृतीय पंथी लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। तृतीय पंथी समुदाय की प्रतिनिधि तमन्ना केने ने मांग की कि तृतीय पंथी समाज को घरकुल योजना जैसा लाभ मिलना चाहिए।
         इस दौरान पहचान पत्र व प्रमाण पत्र वितरण करने के साथ ही नए आवेदन भी दर्ज किए गए।  कार्यक्रम का संचालन मुकेश चौधरी ने किया।

संबंधित पोस्ट

पेड़ों की टहनियां लेकर विरोधी पक्षनेता ने महासभा में घुसने का किया प्रयास 

Aman Samachar

कोरोना संकट से मनपा परिवहन सेवा एनएमएमटी आठ करोड़ रूपये के घाटे में 

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

बिछड़े बच्चों के लिए कार्य करने वाले समतोल फ़ौंडेशन की पुस्तक का पुलिस आयुक्त के हाथो विमोचन 

Aman Samachar

 डॉ. नेहा शाह ने टॉरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन 2022 के लिये सेहत और तंदुरुस्‍ती के दिए जरूरी सुझाव

Aman Samachar

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट में हिंसक झड़प, पुलिस ने भांजी लाठी

Aman Samachar
error: Content is protected !!