Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा पूर्व के छात्रों के लिए दौड़ेगी टीएमटी की तेजस्विनी बस

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा पूर्व में रहने वाले छात्रों के स्कूल जाने आने की सुविधा के लिए मनपा परिवहन सेवा की तेजस्विनी बस शुरू की गयी है। इस बस से करीब 250 छात्रों का स्कूल आना-जाना आसान हो गया है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में परिवहन सदस्य शमीम खान ने ठाणे परिवहन सेवा की तेजस्विनी बस सेवा शुरू की है।

              कलवा पूर्व, भास्कर नगर, वाघोबा नगर आदि के लगभग 250 छात्र ठाणे के महागिरी स्थित अंजुमन खैरुल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल में पढ़ रहे हैं। परिवहन सेवा की बस की व्यवस्था नहीं होने के कारण इन छात्रों को स्कूल कालेज आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस स्कूल के शिक्षकों ने गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड के समक्ष समस्या उठाते हुए उनके संज्ञान में लाया गया। इस संबंध में डा आव्हाड ने परिवहन सदस्य शमीम खान को उक्त मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।  इसी के तहत शमीम खान ने सैयद अली अशरफ, शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे, मनपा में पार्टी के पूर्व गटनेता नजीब मुल्ला, रुता जितेंद्र आव्हाड, पूर्व विरोधी पक्ष नेता अशरफ शानू पठान के सहयोग से भास्कर नगर से महागिरी के लिए बस सेवा शुरू की गयी है।
आज सुबह बस सेवा शुरू करने के अवसर पर रुता जितेंद्र आव्हाड, मिलिंद पाटिल, महेश साल्वी आदि लोगों ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया है। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने परिवहन सदस्य शमीम खान का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

11 राज्यों में सेवा देने वाले जेनरिक आधार ने ठाणे में शुरू किया मेडिकल स्टोर

Aman Samachar

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Aman Samachar

रेल यात्रियों की बंद सुविधाएं पुनः बहाल करने की जनहित सामाजिक संस्था ने की रेल मंत्री से मांग

Aman Samachar

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

बाढ़ के कारण राज्य परिवहन निगम के किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि रद्द

Aman Samachar

भारत के फिनटेक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए डीएलएआई का सिडबी के साथ समझौता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!