Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिले में आज कोविड 19 के टीकाकरण मुहिम शुरू ,  पहले चरण में आरोग्य कर्मचारियों को दिया जायेगा का टीके का डोज 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर में आज से कोविड 19 के टीकाकरण मुहीम आज से शुरू हो गयी है। घोडबंदर रोड के मनपा के रोजा गार्डनिया आरोग्य केंद्र में महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा की उपस्थिति में मुहीम की शुरुआत की गयी। इसी तरह जिला शासकीय अस्पताल में जिला परिषद् की अध्यक्षा  सुषमा लोने की उपस्थिति में टीकाकरण शुरू किया।

                  रोजा गार्डनिया आरोग्य केंद्र में डा. वृषाली गौरवार को पहला डोज दिया गया। उन्होंने कहा की टीकाकरण के बारे में मन संदेह न लाये इस टीका का कोई भी दुष्परिणाम नहीं होने वाला है। कोरोना से मुक्ति के लिए यह टीका उपयोगी साबित होने वाला है आओ हम सब मिलकर इस टीका का स्वागत करें। कोविड 19  के टीके का पहला डोज लेने के बाद इस आशय की प्रतिक्रिया डा. वृषाली गौरवार ने दी है। महापौर म्हस्के ने कहा कि कोरोना को समाप्त करने की दृष्टि से आज का दिन महत्पूर्ण है। गत दस माह से कोरोना का सामना करते अनेक लोगों ने अपनी  गवाया है। जिसकी यादें ताजा होना आज स्वाभाविक है। उन्होंने कहा की अन्तः आज कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई यह निश्चित ही आनंद की बात है। मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने   कहा कि शासन की सूचना के अनुसार आज कोविडशिल्ड टीकाकरण की ठाणे में शुरुआत की गयी है। ठाणे न 19 हजार डोज का भण्डारण किया गया है। शुरू में आरोग्य कर्मचारियों को डोज दिया जा रहा है। शासन की सूचना का पालन की सूचनाओं का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें ,इस टीका से कोई भी दुष्परिणाम नहीं है। शीघ्र ही शहर के 28 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। शासन की सूचना के आधार पर शीघ्र ही अन्य केंद्र कार्यरत किये जायेंगे।  शहर के रोजा गार्डनिया  घोडबंदर रोड , कोर ,स कलवा व कौसा आरोग्य केंद्र इन चार स्थानों में आज  कोरोना टीकाकरण की मुहीम शुरू कर दी गयी है। पहले चरण में कुल 400 आरोग्य कर्मचारी , सफाई कर्मचारी को डोज दिया जा रहा है। जिन जिन कर्मचारी व आरोग्य कर्मचारी को टीकाकरण के बारे में सन्देश दिया जायेगा वह निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।  दूसरी ओर नागरिकों  अनावश्यक भीडभाड न करने का मनपा की ओर से आवाहन किया गया है।  जिला शासकीय अस्पताल में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत के मौके पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,जिला परिषद् के आरोग्य सभापति कुंदन पाटील , मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपाली सातपुते ,अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे , आरोग्य उप संचालक डा. गौरी राठोड , जिला शल्य चिकित्सक डा. कैलाश पवार ,जिला आरोग्य अधिकारी डा. मनीष रेंघे ,टीकाकरण मुहीम डा. जलगावकर व आरोग्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

युवक पर जानलेवा हमला , 10 से 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

उड़न दस्ते स्कूल के 145 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर मुख्य धारा लाया  – विधायक निरंजन डावखरे

Aman Samachar

ठाणे शहर जिला कांग्रेस के सभी विंग को सक्रीय करने का प्रयास शुरू

Aman Samachar

मनपा के कौसा स्कूल की इमारत का विस्तार कर बनेगा जूनियर कालेज  – विरोध पक्षनेता 

Aman Samachar

मुंब्रा में पत्नी की हत्या का पति पर मामला दर्ज 

Aman Samachar

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!