Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 भाजपा नेताओं ने नाला सफाई से संबंधित अधिकारीयों व ठेकेदारों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के नाला सफाई के बारे में नागरिकों की शिकायत सुनकर विधायक संजय केलकर ने कहा है कि मनपा प्रतिवर्ष करोडो रूपये खर्च करती है।  इसके बावजूद नागरिकों की समस्याएँ कम नहीं होती है। नाला सफाई के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि नाला सफाई हाथ सफाई बनकर रह गया है।

                    आज विधायक केलकर , भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने शहर के नाला सफाई कार्य का निरिक्षण करने के लिए दौरा किया।  इस दौरे में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ,नगर सेवक मिलिंद पाटनकर , नारायण पवार , संजय वाघुले ,संदीप लेले , रमेश अंब्रे व मनपा अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर नागरिकों ने नेताओं से नाला सफाई के बारे में अनेक शिकायतें की। लोगों की शिकायतें   सुनने के बाद विधायक केलकर व एड डावखरे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 75 फीसदी नाला सफाई का मनपा की ओर से दावा किया जा रहा है  यथार्थ से एकदम भिन्न है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारीयों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मांग किया है। भाजपा गटनेता डुंबरे व नगर सेवक पवार ने कहा कि नाला सफाई करने वाले कामगारों को किसी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है जिससे दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

भारत को टेढ़ी नजर से देखने वाले दस पाकिस्तान धूल में मिल जाएंगे – मरजिया पठान

Aman Samachar

अजित पवार ग्रुप के युवा पदाधिकारी राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

Aman Samachar

राज्य के सबसे विकसित शहरों में एक है ठाणे शहर- प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

पेयजल की समस्या से परेशान नागरिकों ने कांबे ग्राम पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar

लौह पुरुष सरदार पटेल का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान – डा बाबूलाल सिंह पटेल

Aman Samachar
error: Content is protected !!