Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस स्टडी सेंटर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भिवंडी [ युनिस खान ] भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रति वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है.भारत के समस्त नागरिकों का कर्तब्य है कि जो व्यक्ति 18 वर्ष या उस से अधिक आयु का हो गया हो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराये और चुनाव के वक़्त अपने मतदान का सही उपयोग करे। क्यों भारत के प्रत्येक व्यक्ती का वोट ही देश के भावी भविष्य की नीव रखता है।

             इन्हीं मक़सद के तहत यशवंत राव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त पिद्यापीठ द्वारा संचालित रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज स्टडी सेंटर,भिवंडी में विद्यार्थियों और उनके माध्यम से जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन की। अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य ख़लीक़ अहमद कुरैशी,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी और सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू आदि उपस्थित थे।स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया तथा पुष्प गुच्छ से सत्कार किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की चुनाव के समय एक एक वोट की क़ीमत होती है। मतदाता अगर चाहें तो सरकार बदल सकते हैं। आवश्यकता इस बात की है की हम अपने वोट की ताक़त को पहचाने।
            प्रधानचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने मतदान की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की तथा चुनाव के समय अपने मताधिकार का सही उपयोग का आह्वाहन किया। आप ने कहा की हमारी जरा सी गफलत से गलत प्रत्याशी कामयाब हो जाता है। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने वोट की ताक़त को पहचाने और सही उपयोग करें। इस अवसर पर कई छात्र छात्राओं ने मतदान,मतदाता और मतदान के प्रति जागरूकता विषय पर अपने लेख प्रस्तुत किये।कार्यक्रम के दौरान मतदान की अहमियत से संबंधित स्लोगन भी दीवारों पर लगाए गए थे।कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन मक़सूद अंसारी सर ने किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

जी.एम. मोमिन वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य तबस्सुम शेख राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

आदिवासी महिलाओं की मदद के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 की पहल

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – एचआर ने हासिल किया आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वाक् इन टीकाकरण आज से शुरू

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ संजय अग्रवाल की बजट पूर्व अपेक्षाएँ

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर उद्देश्यपूर्ति करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!