Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्यूगो (NueGo) ने 5 शहरों में भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सर्विसेस शुरू की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के पहले प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सर्विसेस ब्रांड, न्यूगो (NueGo) ने सोमवार को भोपाल-इंदौर रूट पर अपनी सेवाएं शुरू करते हुए इसके ऑपरेशंस शुरू करने की घोषणा की। नए दौर के ट्रैवेलर के उद्देश्य से, ग्रीनसेल मोबिलिटी का प्रमुख इंटर-सिटी पैन इंडियन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच ब्रांड, न्यूगो (NueGo), एक सुरक्षित और ग्रीनर राइड सुनिश्चित करते हुए इंटर-सिटी ट्रैवलर्स के लिए एक सहज बुकिंग एक्सपीरिएंस, बेहतरीन राइड क्वालिटी और इन-केबिन एक्सपीरिएंस देगा। न्यूगो (NueGo) सर्विसेस भोपाल-इंदौर रूट पर 349 रुपये/प्रति सीट के स्पेशल उद्घाटन ऑफर पर उपलब्ध होगी।

          न्यूगो (NueGo) कोच्स को इनोवेटिव टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। भोपाल-इंदौर के बीच प्रति घंटे के आधार पर चलाए जा रहे कोच्स के साथ इंटर-सिटी ट्रैवेलर्स के लिए एंड टू एंड सुविधा ऑफर करते हैं। भोपाल में कोच्स का रूट आईएसबीटी, भोपाल रेलवे स्टेशन, लालघाटी, सीहोर हो कर गुजरेगा, जबकि इंदौर में ये स्टार स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर, विजय नगर और सरवटे बस स्टैंड से होकर जाएगा।

       एक कस्टमर सेंट्रिक ब्रांड, न्यूगो (NueGo) कोच मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्शन सहित 25 कड़े सुरक्षा जांच से गुजरते हैं। हर ट्रिप से पहले कोचों को सेनेटाइज किया जाता है और कोच पायलट्स का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाता है। NueGo सर्विसेस में लाइव कोच ट्रैकिंग, ड्रॉप पॉइंट जियो-लोकेशन और मॉनिटर इन-कोच सीसीटीवी सर्विलांस की सुविधा उपलब्ध है। ये इलेक्ट्रिक कोच्स ट्रैफिक कंडिशंस में एयर कंडीशनर के साथ सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर चल सकते हैं। इन कोच्स ने सर्विसेस के शुरू होने तक के महीनों में दो लाख किलोमीटर रोड ट्रेल्स पहले ही पूरा कर ली हैं।

      न्यूगो (NueGo) के पास बेहतर तरीके से प्रशिक्षित और विनम्र कर्मचारी हैं। चुनिंदा शहरों में प्रीमियम लाउंज प्रदान करने के साथ ही यह कस्टमर असिस्ट और लगेज मैनेजमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, सर्विसेज में ऑन-टाइम परफॉर्मेंस के साथ लाउंज और ऑन बोर्ड क्यूरेटेड एफ एंड बी मेनू की सुविधा होगी।

      इस अवसर पर बोलते हुए, ग्रीनसेल मोबिलिटी के डायरेक्टर, सतीश मंधाना ने कहा, “न्यूगो (NueGo) का उद्देश्य इंटर-सिटी रूट्स पर जीरो टेल पाइप उत्सर्जन के साथ सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। न्यूगो (NueGo) अपनी वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रिक कोच सर्विसेस के साथ एक कंप्लीट ट्रैवेल एक्सपीरिएं देगा।”

       न्यूगो (NueGo) सर्विसेस इंटर-सिटी ट्रैवेलर्स के लिए सेफ्टी, समय की पाबंदी और सहूलियत पर फोकस करते हुए ‘ट्रैवल फर्स्ट क्लास’ अनुभव देती हैं। न्यूगो (NueGo) की सेवाएं जल्द ही दिल्ली-चंडीगढ़ और दिल्ली-देहरादून रूट पर उपलब्ध होंगी।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र के सभी सरकारी पत्राचार पर “आजादी का अमृत महोत्सव” का लोगो

Aman Samachar

ठाणे बेलापुर मार्ग के किनारे सर्विस रोड व फ्लाईओवर के लिए मनपा ने मांगे एमआईडीसी से भूखंड 

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया’ ने अपना वार्षिक कार्यक्रम “भारत कैसे उधार लेता है-सर्वेक्षण 2023” लॉन्च किया

Aman Samachar

रेंटोकिल इनिशियल हाइजीन ने सैनी प्रो ग्रीन लॉन्च किया

Aman Samachar

कपिल पाटील फाउंडेशन की तरफ से मिला आदिवासी बहनों को भाऊबीज का उपहार

Aman Samachar

यहूदियों के प्रार्थना स्थल में बम रखे होने की धमकी से शहर में सनसनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!