Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट को शिवशांति प्रतिष्ठान कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छ

ठाणे [ युनिस खान ] तलाबों के शहर ठाणे में तलाबों की साफ – सफाई के मुहिम पर निरंतर कार्यरत शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा शहर स्थित उपवन तलाब व रायलादेवी तलाब पर पिछले कुछ दिनों से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत  तलाबों व घाटों की साफ सफाई की गई।
   छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसको ध्यान में रखते हुए आज शिवशांति प्रतिष्ठान संस्था द्वारा उपवन तलाव व पूरे घाट को स्वच्छ कर संस्था का 47वां अभियान सम्पन्न किया गया। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार स्वछता अभियान व वृक्षारोपण अभियान जैसे बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूरे घाट व तलाव से मनपा का एक गाड़ी से भी अधिक कचरा निकाला गया तथा लगभग 4 से 5 क्विंटल मिट्टी को घाट पर लगे पेड़ों पर डाला गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो भी तलावों व अन्य जगहों पर जाते हैं वहाँ पर जितना हो सके उतना कम कचरा फैलाएं ताकि हम हमारे शहर व देश को स्वच्छ बना सकें।
इस अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सिद्धार्थ कांबले, सूरज राजभर, सुधांशू बिसोइ, सुमित दुबे, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, रवि, अश्विन, हिमांशु, आमोद, मनीष, शैलेश, सचिन, सुरेंद्र, मनीष व अन्य शिवशांति परिवार के लोगों ने श्रमदान दिया।

संबंधित पोस्ट

राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रावास के नवीनीकरण का मनपा आयुक्त ने किया निरिक्षण 

Aman Samachar

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का 11 दिसम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Aman Samachar

जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज के टीकाकरण शिविर में 700 छात्राओं ने लगवाया टीका 

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

कावेसर तालाब के सौंदर्यीकरण के खिलाफ़ निवासियों ने फिर किया विरोध

Aman Samachar

वरिष्ठ समाज सेविका सुमन अग्रवाल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!