Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून के दौरान सभी प्राधिकरण सातों दिन चौबिस घंटे सतर्क रहें – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ इमरान खान ] मनपा सहित सभी व्यवस्थाओं के समन्वय अधिकारी बरसात के मौसम में हमेशा उपलब्ध रहें , उनके मोबाइल स्विच ऑफ न हों और नेटवर्क में रहे।  ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने इस आशय का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहना चाहिए ऐसी अपेक्षा व्यक्त की है।
सड़क पर सीवर चेंबर का ढक्कन नहीं होने से कोई हादसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हादसों से बचने के लिए सभी नालों, उनके जालों, ढक्कनों की जांच की जानी चाहिए। पानी भरने पर मैनहोल का ढक्कन खुला है, तो इसमें गिरने और मौत का कारण बनने की संभावना है। इसलिए अधिकारी ध्यान से जांच करें ऐसा निर्देश मनपा आयुक्त बांगर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिया। रेलवे ट्रैक को सुचारू रखने के लिए मुलुंड से दिवा तक के सभी नालों की सावधानी पूर्वक सफाई की जानी चाहिए।  रेलवे सीमा के भीतर नालों और सीवरों की सफाई करते समय मशीन को उतारना संभव नहीं है।  वहां मनुष्यबल का उपयोग कर कचरा बाहर निकाला जाये।

         इसके अलावा, कोपरी में कबाड़ बाजार से कचरा रेलवे की सीमा के भीतर फेंक दिया जाता है, जिससे आंतरिक नालियां बंद हो जाती हैं, रेलवे अधिकारियों ने भी बताया।  आयुक्त ने कहा कि भूमिगत सीवरों के निर्माण की प्लानिंग मानसून के दौरान की जाए और निर्माण मानसून के बाद किया जाए।  साथ ही आयुक्त बांगर ने चिंदी मार्केट में लगे कचरे का निस्तारण तत्काल किया जाए। वाघोबा नगर, भास्कर नगर में अतिक्रमण के कारण रास्ता ख़राब हो गया है। सुरक्षा दीवार के ऊपर निर्माण रेलवे के लिए खतरनाक हो सकता है। आयुक्त ने इस क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम में रेलवे और मनपा दोनों व्यवस्थाएं अधिक सतर्क रहें।

संबंधित पोस्ट

 5 से 7 फरवरी तक रेलवे के विशेष मेगाब्लॉक के दौरान ठाणे से दिवा के बीच मनपा परिवहन की अतिरिक्त बसें 

Aman Samachar

मोदी सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रदर्शनी

Aman Samachar

पीएनबी ने खुदरा ऋण पर ब्याज दरों में किया संशोधन 

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने संस्थापक लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Samachar

भाजपा की प्लाज्मा हेल्पलाईन से 32 कोरोना मरीजों को मिला जीवनदान – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भाजपा की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!