Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एसआरए के नियमों के तहत झोपड़पट्टी पुनर्वास होगा , किस्सी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – संजय केलकर 

ठाणे [ युनिस खान ] झोपड़पट्टी रहने वाले गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना (एसआरए) भ्रष्टाचार में फंसी है। ठाणे पश्चिम के गांधीनगर क्षेत्र में झोपड़पट्टी वासियों के लिए विधायक संजय केलकर और भाजपा जिलाध्यक्ष विधायक निरंजन दावखरे के नेतृत्व में ठाणे शहर स्लम सेल की स्थापना की है। इस अवसर विधायक केलकर ने निवासियों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। परियोजना को एसआरए नियमों के अनुसार पूरा किया जाएगा। डावखरे ने स्पष्ट किया कि स्लम सेल ठाणे में सभी झोपड़पट्टी वासियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ठाणे के गांधीनगर क्षेत्र में झोपड़पट्टी वासियों के लिए भैरवनाथ नामक चार हाउसिंग सोसाइटियों की स्थापना कर स्लम पुनर्विकास की योजना क्रियान्वित की जा रही है। स्लम सेल के अध्यक्ष कृष्णा भुजबल और अन्य ने गांधीनगर में ही झोपड़पट्टी वासियों से बातचीत की।  इस अवसर पर ठाणे जिला हाउसिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सीताराम राणे, स्थानीय नगर सेविका  स्नेहा अंब्रे , पूर्व नगर सेवक शेर बहादुर सिंह, रमेश अंबरे, स्लम सेल की महिला अध्यक्ष उषा पाटिल और पोखरण मंडल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल उपस्थित थे।
2017 में सोसायटियों की समिति को बर्खास्त कर दिया गया है और एक प्रशासक नियुक्त किया गया है। तब से, यहां के विकासक ने अदालत के माध्यम से चुनाव पर रोक लगा दी है  जब तक चारों सोसायटियों की एक समिति नियुक्त नहीं हो जाती, तब तक झोंपड़ी मालिकों के साथ सभी लेन-देन विकासकर द्वारा किए जाते रहे हैं।  निवासियों ने मांग की कि जब तक सोसायटियों की समिति गठित नहीं होती जो व्योहार हुए हैं उन्हें जिलाधिकारी रद्द कर दें। गांधीनगर एकता जनरल ट्रेडर्स एसोसिएशन की 200 दुकानों में से केवल 16 दुकानों को दिखाया गया।  पूरे सर्वेक्षण को नए सिरे से किया जाना चाहिए ,विधायक केलकर और डावखरे ने कहा है की एसआरए योजना के नियमों के तहत परियोजना पूरी होगी।  किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने 75 की मानव श्रृंखला बनाकर मनाया जश्न

Aman Samachar

संचारबंदी के नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 24 लाख 83 हजार रूपये से अधिक दंड

Aman Samachar

माइक्रोफाइनेंस उद्योग ने सितंबर’21 को समाप्त तिमाही के दौरान संवितरण में वर्षानुवर्ष 96% की संवृद्धि

Aman Samachar

मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के लिए प्राथमिकता बढ़ रही – डॉ मंगेश कोहले

Aman Samachar

यूनियन बैंक के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य शिविर सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण

Aman Samachar
error: Content is protected !!