Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शील – खर्डी गाँव को मानसून में जलजमाव व बाढ़ से बचाने के लिए 1250 मीटर लम्बा नाला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो – अशरफ पठान

ठाणे [ युनिस खान ]  शील व खर्डी गाँव को मानसूम में बाढ़ से बचाने के लिए किसानों की जमीन का मुआवजा देकर 1250 मीटर लंबा खाड़ी तक नाला बनाने की मांग मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने किया है। उन्होंने कहा कि शील व खर्डी गाँव के पानी की निकासी के लिए पतले नाले से पानी नहीं निकलने से इस इलाके में जलजमाव व बाढ़ की स्थिति को रोकने के लिए खाड़ी तक बड़ा नाला बनाने की अत्यंत आवश्यकता है।

                   मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान आज अधिकारीयों के साथ दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में आने वाले नालों की सफाई का निरिक्षण करने अधिकारीयों के साथ दौरा किया।  इस दौरे में मनपा अधिकारीयों के अलावा पूर्व नगर सेवक हीरा पाटील , गणेश मुंडे समेत अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा कि शील –  खर्डी गाँव से पानी निकलने का रास्ता ही नहीं है। छोटे छोटे नाले से पानी बहता है। गाँव से खाड़ी तक बड़ा नाला नहीं होने से बरसात में जलजमाव व बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है।  इसके लिए किसानों की जमीन का मुआवजा देकर मनपा खाड़ी तक 1250 मीटर लम्बा नाला बनाए। उन्होंने कहा की इस समस्या को सुलझाने के लिए स्थानीय भूमिपुत्रों को विश्वास में लेकर नाला बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाय।  नाले का निर्माण कराने तक खड्डा बनाकर बारसत के पानी भरने की समस्या का अस्थाई हल निकालने की व्यवस्था की जाय।  पठान ने कहा कि इसके बारे में गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड से मिलकर प्रयास करेंगे।

संबंधित पोस्ट

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

ग्राहक अब आधार का प्रयोग कर पीएनबी वन मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन में करा सकते हैं पंजीकरण

Aman Samachar

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु रोकने के लिए प्रयास करें – पुष्पा पाटील 

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों को उत्तर प्रदेश में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार –  अशोकचन्द्र प्रजापति 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री ने बुलढाणा में किसानों को मारुत AG365 ड्रोन अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

Aman Samachar
error: Content is protected !!