Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने अपने संस्थापक लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 93 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 1894 में वर्तमान के पीएनबी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी  और बैंक में खाता खोलने वाले पहले व्यक्ति थे।

पीएनबी के कार्यपालक निदेशक श्री विजय दुबे, श्री स्वरुप कुमार साहा, श्री कल्याण कुमार व उनके साथ मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री वीके त्यागी, महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार, वरिष्ठ कार्यपालकों सहित स्टाफ के सदस्यों ने बैंक के नई दिल्ली मुख्यालय में श्री लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।पंजाब के शेर या पंजाब केसरी के नाम से प्रेमपूर्वक याद किए जाने वाले लाला जी शुरुआती सालों में बैंक के प्रबंधन के साथ सक्रिय रुप से जुड़े रहे। उनके नेतृत्व में पीएनबी भारतीय पूंजी के साथ कार्य शुरु करने वाला पहला स्वदेशी बैंक बना जो आज भी अपनी प्रभावी साख बनाए हुए है। संस्थापक बोर्ड का गठन देश भर से विभिन्न विचारधाराओं को मानने वालों को मिला कर किया गया था जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक हितों की रक्षा करने वाले सच्चे अर्थ में राष्ट्रीय बैंक की स्थापना था। आज पूर्व के ओरियंटल बैंक आफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के विलय के उपरांत पीएनबी देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।

संबंधित पोस्ट

आदित्य बिड़ला समूह भारत में रीबॉक के परिचालन का जिम्मा संभालेगा

Aman Samachar

सुनील गंगवानी के जन्म दिवस पर मुलुंड में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

Aman Samachar

भिवंडी में जल्द बनेगा छठ देवी माता का मंदिर– निलेश चौधरी

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने शुरू कराया रपटा पुल का निर्माण कार्य 

Aman Samachar

केन्द्रीय बजट देश को विश्व महासत्ता बनने की ओर ले जाने वाला आईना है – नारायण राने

Aman Samachar

प्रेमी की हत्या कर पतरे की पेटी में लाश फेंकने वाली प्रेमिका व उसका भाई गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!