Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

सेल्फी के चक्कर में 13 वर्षीय बच्चे की इमारत से गिरने से मृत्यु 

 भिवंडी [ युनिस खान ] इमारत की दूसरी मंजिल पर सेल्फी निकाल रहे एक 13 वर्षीय बालक की नीचे गिरने से मौत हो गई है।  शांतिनगर पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
           मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर क्षेत्र की पिराणी पाड़ा हिना मार्केट इमारत की दूसरी मंजिल को मनपा ने अवैध घोषित कर रहिवासियों से खाली कराया है। पुलिस के अनुसार हिना मंजिल के दूसरी मंजिल पर 13 वर्षीय मोहम्मद उबेद शेख टेरिस पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी खींच रहा था। मोबाइल से सेल्फी खींचते समय पैर असंतुलित होने से वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व परिजन तत्काल उबेद शेख को उठाकर उपचार के लिए आईजीएम अस्पताल ले गए  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

त्योहारी लोन चुनने से पहले आपको पांच बातों पर ध्यान देना चाहिए –   नीरज धवन

Aman Samachar

भारत को टेढ़ी नजर से देखने वाले दस पाकिस्तान धूल में मिल जाएंगे – मरजिया पठान

Aman Samachar

रेंटोकिल इनिशियल हाइजीन ने सैनी प्रो ग्रीन लॉन्च किया

Aman Samachar

सिडबी और सऊदी अरब के मोनशात ने एमएसएमई सहयोग के लिए मिलाया हाथ

Aman Samachar

रसोई गैस दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया आन्दोलन

Aman Samachar

 ईंधन दर वृद्धि के विरोध में भिवंडी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!