Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

3 मंजिला इमारत की प्लास्टिक गोदाम में लगी आग से 8 गोदाम जलकर राख

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी के वलगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र की प्रेरणा कांप्लेक्स में एक 3 मंजिला स्थित प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग लग गई।  आग की चपेट में आने से पहली व दूसरी मंजिल पर स्थित 8 गोदामों में रखे करोड़ों रूपये का माल देखते ही देखते जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के उपरांत करीब 3 घंटों में भीषण आग को बुझाने में सफलता हासिल की।  भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
              मिली जानकारी के अनुसार वलग्राम पंचायत क्षेत्र की प्रेरणा कांप्लेक्स में 3 मंजिला इमारत में तल मंजिल को छोड़कर पहली व दूसरी मंजिल पर 8 गोदाम है।  सुबह करीब 4 बजे के दौरान अचानक पहली मंजिल पर स्थित प्लास्टिक खिलौने के गोदाम में आग लग गई जो देखते ही देखते प्रथम मंजिल एवं द्वितीय मंजिल पर स्थित 8 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा प्लास्टिक खिलौना एवं अन्य सामान सहित करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया। बताया गया है कि सूचना के उपरांत मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने की भरसक कोशिश की , लेकिन इमारत के ऊपरी मंजिल पर पानी की व्यवस्था न होने से आग बुझाने में विलंब हुआ। जिससे गोदाम में रखा  प्लास्टिक खिलौना सहित तमाम अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई।
             भिवंडी के वलगांव, मानकोली, पूर्णा, काल्हेर , राहनाल, कशेली, अंजुर फाटा, दापोड़ा आदि क्षेत्रों में करीब 20 हजार गोदाम और वेयरहाउस है। आग लगने की घटनाओं पर भिवंडी, कल्याण, ठाणे से आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां आती हैं। स्थानीय गोदाम धारकों का आरोप है कि आग लगने के करीब एक-दो घंटे बाद ही दमकल गाड़ियां पहुंचती हैं तब तक गोदामों में लगी विकराल हो जाती है। गोदाम क्षेत्र से करोड़ों रुपया प्रतिमाह शासन को राजस्व मिलता है बावजूद शासन से बारंबार मांग के उपरांत भी गोदाम क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं खोला जा रहा है।  गोदाम धारकों ने पालक मंत्री एकनाथ शिंदे व जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से गोदाम क्षेत्र की सुरक्षा हेतु अग्निशमन केंद्र खोले जाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

केन्द्रीय बजट 2023-24 श्री राजेश शर्मा, प्रबंध निदेशक केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की उम्मीदें

Aman Samachar

स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से नई पीढ़ी होगी प्रेरित – राज्यपाल 

Aman Samachar

अनधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ राकांपा ने की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करे – रुपालीताई चाकनकर

Aman Samachar

हरित भारत के लिए सिडबी ने स्वावलंबन चैलेंज फंड का किया शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!