Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी इंडस्ट्री में नई कंपनी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट का शुभारंभ

धनबाद , कलकत्ता [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निर्माता निर्देशक गुड्डू जान ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई कंपनी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट का शुभारंभ किया हैं। कंपनी के सीईओ गुड्डू जान हैं और वर्तमान समय में नियमित ऑडियो वीडियो डिजिटली वॉच टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया जा रहा हैं। जैसा कि गुड्डू जान ने बताया कि उनके वर्षों की मेहनत और प्रयास से इस कंपनी की शुरुआत की हैं। जो पूर्ण रूप से भोजपुरी में फ़िल्म और म्यूजिक वीडियो का निर्माण व रिलीज करेगी। आने वालें समय में कंपनी फिल्मों के राइट्स भी लेगी। लेकिन,फिलहाल कंपनी म्यूजिक वीडियो के निर्माण और रिलीज लगी हैं। भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गायिकाओं के म्यूजिक वीडियो की तैयारी जोरों पर हैं। सम्भवतः नए साल से चर्चित व लोकप्रिय भोजपुरी कलाकारों के मनोरंजन का जलवा इस कंपनी के यूट्यूब चैनल में दिखने लगेगा। नए साल में भोजपुरी सुपरस्टार्स को लेकर कंपनी फिल्में भी करने वाली हैं।
              आपको बता दें गुड्डू जान धनबाद के रहने वालें हैं और मध्यमवर्गीय परिवार में इनका पालन पोषण हुआ हैं। ग्रामीण परिवेश में पलें बड़े हुए और इन्होंने अपनी शिक्षा भी देश की कोयला राजधानी धनबाद से की। वर्तमान में कलकत्ता से वॉच टाइम एंटरटेनमेंट कंपनी का संचालन कर रहें हैं। बचपन गरीबी में बीता और जब तक होश सम्भालतें माता पिता गुजर गए। बड़े भाई के सहयोग से ही आगें बढ़े , नौकरी करने के भी अवसर मिले। लेकिन,नौकरी छोड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही कुछ कर गुजरने का जुनून लेकर उतरें हैं। गुड्डू जान का कहना हैं कि भोजपुरी आज के समय विश्व स्तर पर अपनी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं और साल भर में बहुत सारी फिल्मों का निर्माण भी निर्माण भी हो रहा हैं। बात करें म्यूजिक वीडियो की तो यूट्यूब पर इसकी भरमार हैं। ऐसे में वॉच टाइम एंटरटेनमेंट कुछ अलग और बेहतरीन कार्य करने का प्रयास करेगी। जिससे दर्शकों को नया अनुभव मिलें और नव प्रतिभाशाली कलाकारों को मौके भी मिलें।

संबंधित पोस्ट

दीवार गिरने से बेटे को खोने वाले परिवार को 10 लाख रुपये, लड़की की उच्च शिक्षा के लिए शिवसेना ने मदद 

Aman Samachar

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की सुविधा शुरू

Aman Samachar

वैश्विक कोविड की स्थिति को देखते मनपा आयुक्त ने दिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उद्योग का पहला कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड LIT किया लॉन्च 

Aman Samachar

कांग्रेस छोड़कर आरिफ आजमी बने एनसीपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संगठन सचिव

Aman Samachar
error: Content is protected !!