Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दिव्यंगों के नेता मोहम्मद युसूफ खान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

ठाणे [ ए एस टीम ] राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दिव्यांग विभाग ठाणे जिल्हा के पुर्व अध्यक्ष व अखिल भारतीय दिव्यांग सेना, विश्व दिव्यांग अत्याचार विरोधी मंच संचालित बृहन्माहाराष्ट्र दिव्यांग विकास कामगार संघटना के मुख्य निमंत्रक मोहम्मद यूसुफ मोहम्मद फारूख खान अपने सैकड़ों दिव्यांग कार्यकर्त्ताओं के साथ कांग्रेस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिव्यांग नेता युसूफ खान अपने साथियों के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व नगर सेवक एड. विक्रांत चव्हाण के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। इस अवसर पर आफताब शेख, मंसूर सरगुरुह , प्रवक्ता सचिन शिंदे, भोलानाथ पाटील, संजय शिंदे, फातिमा आपा, मेहरुन्निसा आपा, अकरम बने खान, शिरीष घरत आदि उपस्थित थे। ठाणे जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण ने मोहम्मद यूसुफ मोहम्मद फारूख खान की काबिलियत को देखते हुए दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए भविष्य में दिव्यांग विभाग ठाणे जिले की जिम्मेदारी सौंपने का आश्वासन दिया। इस दौरान शबनम रैन,जोहरा शेख, अब्दुल गफ्फार शेख, इकबाल काजी, संजय यादव, सुरेश यादव,देवी प्रसाद सिंह, कैलाश गुप्ता,अलावा रखा नुर मोहम्मद सोरठिया, इस्माईल अंसारी, अशोक कुमार गुप्ता  आदि दिव्यांग कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मिशलिन बना ब्‍यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की एनर्जी लेबलिंग पाने वाला भारत का पहला टायर ब्रांड 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इनोवेटिव ट्रेनिंग प्रैक्टिस 2020-2021 के लिए जीता 31वां राष्ट्रीय पुरस्कार

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar

फ्रीडम फॉर आल, पशु अधिकारों के लिए जुहू में अनोखा अभियान

Aman Samachar

मेंहदी कार्यक्रम से मरजिया पठान ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!