Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रजा अकाडमी भिवंडी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

भिवंडी [ युनिस खान ] रजा अकाडमी भिवंडी के अध्यक्ष मोहम्मद शकील रजा मोहम्मद इलियास मोमिन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर गंदी गंदी गालियां लिखते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसे लेकर भिवंडी रक्षा अकादमी के कार्यकर्ताओं और सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
         गौरतलब है कि भिवंडी सहायक पुलिस आयुक्त, पश्चिम विभाग व भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को दी गई लिखित शिकायत में रजा अकाडमी भिवंडी अध्यक्ष शकील मोमिन ने बताया है कि उन्हें 13 जनवरी 2022 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी है और गंदी गंदी गालियां लिखी है। शिकायत के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति ने लिखा है कि वह 2 दिन के अंदर उन्हें जान से मार देगा और लाश को ऐसी जगह फेंक देगा, जहां से लाश भी नहीं मिलेगी। इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए मोहम्मद शकील रजा ने कहा कि इस तरह का व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के विषय में वह नहीं जानते हैं कि वह कौन है ? इस तरह के मैसेज भेजने वाले व्यक्ति से उनको और उनके परिवार की जान माल का खतरा है। उन्होंने शिकायत में मांग की है कि  धमकी देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। मोहम्मद शकील रजा ने बताया है कि पुलिस ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि इस तरह का मैसेज भेजने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और उनके जानमाल की पूरी सुरक्षा की जाएगी।
           रजा अकाडमी नामक संगठन का भिवंडी में काफी बड़ा विस्तार है और उसके समर्थकों की संख्या हजारों में है इसके अतिरिक्त शकील रजा कई धार्मिक और सामाजिक संस्था के ट्रस्ट में सक्रियता से जुड़े हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने की शोस्टॉपर्स के सीजन’22 की शुरुआत

Aman Samachar

भिवंडी मनपा का वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 822 करोड़ 43 लाख 32 हजार रुपये का बजट पेश

Aman Samachar

बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चुनाव में रवि सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया

Aman Samachar

कोकण विभाग से कांग्रेस को सशक्त बनाने का युवक कांग्रेस से शुरू किया अभियान 

Aman Samachar

नागरिकों से मिलने के लिए मनपा के नगर अभियंता पहुंच से बाहर

Aman Samachar

मुलुंड में ज्युतिया पूजन समारोह में जुटी महिलाएं

Aman Samachar
error: Content is protected !!