Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पिता के दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय बेटी गर्भवती , आरोपी पिता गिरफ्तार 

भिवंडी [युनिस खान ]  भोइवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी सगी बेटी के साथ कुकर्म करने की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने अधर्मी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
           मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्ष की पीड़िता लड़की अपने परिवार के साथ भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़ित लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसका पिता खुद लड़की को डॉक्टर के पास ले गया था, जहां डॉक्टर ने बच्ची की जांच कर लड़की के पिता को बताया कि वह गर्भवती है। उसके बाद डॉक्टर पीड़िता और उसके पिता को भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन ले गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की मां को भी पुलिस थाने में बुलाया। पीड़िता को विश्वास में लेकर पुलिस ने
पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया जिससे गर्भवती हो गई। पीड़ित लड़की के बयान के बाद भोईवाड़ा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ न्यायालय ने आरोपी को 7 दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

किसन नगर विद्यालय में कोरोना टीकाकरण की सुविधा के लिए आयुक्त का आश्वासन 

Aman Samachar

कफ परेड झुग्गीवासियों के पुनर्वास में मदद के लिए आगे आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

Aman Samachar

पीएनबी ने पेश किया `पीएनबी स्वागत’: नए ग्राहकों के लिए बाधारहित डिजिटल पर्सनल लोन सॉल्यूशन

Aman Samachar

तिरुवनंतपुरम स्मार्ट सिटी की टीम ने शहर में स्मार्ट सिटी के तहत परियोजनाओं की जानकारी ली

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar

भिवंडी पुलिस ने चार गजेडियों को किया गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!