Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

एमएमआरडीए का घर बचाने वाले गिरोह का पर्दाफास ,एक गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान  ] बोगस कागजाद बनाकर एमएमआरडीए के घर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  उसके पास से एमएमआरडीए के घर वितरण आदेश के 99 बुकलेट , 14 घर की चाभी समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है।

                  मुंब्रा पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक कृपाली बोरसे को एमएमआरडीए के घर बेचने की गुप्त जानकारी मिली।  उन्होंने वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचित करते हुए छापा मारकर मुंब्रा के आजाद नगर में छापा कर इमरान महबूब जुनेजा उर्फ़ मुन्ना मर्चंट [39 ] को कब्जे में लेकर तलाशी लिया।  तलाशी के दौरान एमएमआरडीए घर वितरण आदेश छापे 99 बुकलेट ,14 घरों की चाभी ,18 ग्राहकों के घर के कागजाद ,24 एमएमआरडीए के छोटे स्टीकर की शीट ,स्टैम्प पेड ,एक डायरी , प्रिंटर ,तुलजा भवानी को आप सोसायटी के लेटर हेड पर 9 कागजाद ,एमएमआरडीए के एलाट फ़्लैट के लेमिनेटेड सर्टिफिकेट ,18 टोरेंट पावर के इंजिनियर नाम के फार्म व अन्य कागजाद मिले हैं। पूंछतांछ में उसने पुलिस को बताया कि वह ग्राहकों को आकर्षित कर ग्राहकों से पैसे लेकर बोगस एलाटमेंट लेकर देते थे। पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 420 , 465 , 466 ,467 468 ,471 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे 7 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मुंब्रा पुलिस मामले की छानबीन कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

ओपन डाटा सप्ताह प्रतियोगिता में ठाणे स्मार्ट सिटी देश के शीर्ष 10 शहरों में शामिल

Aman Samachar

राकांपा के निःशुल्क पहचान पत्र वितरण शिविर में 973 लोगों ने किया आवेदन 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ उत्कृष्टता के 40 साल का जश्न मनाया

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा के धार्मिक स्थलों में नगर सेवक पठान ने सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के, विधायक जितेंद्र आव्हाड जिलाधिकारी से मिलकर मानसून की स्थिति की समीक्षा की

Aman Samachar

किसन नगर विद्यालय में कोरोना टीकाकरण की सुविधा के लिए आयुक्त का आश्वासन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!