Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

स्टरलाइट पावर ने एमपी में 1662 करोड़ रुपये की खरगोन ट्रांसमिशन परियोजना की सफलतापूर्वक की शुरुआत 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निजी क्षेत्र में पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपर और सोल्यूशंस प्रोवाइडर, स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (द कंपनी) ने मध्‍य प्रदेश में 1662 करोड़ रुपये की लागत वाले खरगोन ट्रांसमिशन लिमिटेड (केटीएल) प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक प्रारंभ करने की आज घोषणा की। इस परियोजना के तहत खरगोन पावर प्लांट में पैदा की गई 1320 मेगावॉट बिजली के 765 केवी के खंडवा सब स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद इस ऊर्जा का वितरण मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, दमन और दीव और दादरा एवं नगर हवेली में किया जाएगा। 765 केवी डी/सी खंडवा धुले ट्रांसमिशन लाइन के पूरा होने पर, इस परियोजना के सभी तत्व पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। उन्हें चार्ज भी किया जा चुका है।   

      स्टरलाइट पावर के प्रबंध निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा,  “हम केटीएल प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक चालू करके खुशी का अनुभव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पश्चिमी और मध्य क्षेत्र को ऊर्जा का ट्रांसमिशन करने की गंभीर चुनौती का सामना करना है।अप्रैल 2020 में, कंपनी ने इस प्रोजेक्ट की 6 में से 5 एलीमेंट्स को पहले ही शुरू कर दिया है। इसमें खंडवा में 765 केवी का सबस्टेशन, 400केवी–डीसी की खंडवा-खरगोन ट्रांसमिशन लाइन, 765 केवी की खंडवा-इंदौर ट्रांसमिशन लाइन, 400केवी की एलआईएलओ और धुले बे एक्सटेंशन लाइन शामिल है। कंपनी ने हाल ही में टैरिफ बेस्ड प्रतिस्पर्धी बिडिंग (टीबीसीबी) के माध्यम से केटीएल परियोजना को हासिल किया है। 

स्टरलाइट पावर के विषय में 

स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड निजी क्षेत्र की पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपर और सोल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी के प्रोजेक्ट भारत और ब्राजील में करीब 13,700 सर्किट किमी तक फैले हैं। कंपनी का हाई परफॉर्मेंस पावर कंडक्टर्स, ईएचवी केबल्स और ओपीजीडब्ल्यू का पोर्टफोलियो है। मौजूदा पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर  प्रॉडक्ट्स को अपग्रेड करने, उसकी रेटिंग करने और इसे फाइबर से युक्त बनाने के लिए कंपनी बेहतरीन सोल्यूशंस प्रदान करती है। यह इंडिग्रिड की स्पॉन्सर है। यह बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड भारत का पहला पावर सेक्टर इंफ्रास्ट्रक्टर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (“आईएनवीआईटी”) है।  कंपनी को इकनॉमिक टाइम्स इनोवेशन अवॉर्ड्स 2020 में सम्मानित किया गया। कंपनी को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट असोसिएशन (आईपीएमए) से भी पुरस्कार मिल चुका है।

संबंधित पोस्ट

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से तिरंगा रैली के जरिए पर्यावरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

फेरीवालों की सूची को अपडेट करने का काम जारी रहेगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

पूर्वांचल के गांधी रामसकल पटेल का मुंबई में सम्मान

Aman Samachar

श्री गणेश व श्री कृष्ण के हाथों वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश 

Aman Samachar

नेहरु गांधी परिवार के दो प्रधानमंत्रियों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 16 मार्च को आगमन

Aman Samachar

देश की बिजली वितरण कंपनियों में महाराष्ट्र को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य उपयोगिता’ पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!