Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भगवा क्षत्रिय 2 दमदार एक्शन और रोमांस से भरपूर, बहुत जल्द होगी रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मैडी भाईजान फ़िल्म भगवा क्षत्रिय 2 बहुत जल्द लेकर आने वाले हैं।जो भगवा क्षत्रिय का ही सीक्वल भाग 2 हैं।इस फ़िल्म में वे अपनी नई जोड़ी अभिनेत्री ईवा के साथ नजर आयेंगे।जिन्होंने काफी सारी हिंदी रिजनल फिल्में और टेलीविजन में काम किया हैं।ईवा अभिनेत्री के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं और बहुत सारी फैशन शो,इवेंट शो, ब्रांड शूट कर चुकी हैं।ईवा कई ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
         पूर्वाचल फिल्म प्रोडक्शन और नेशनल फिल्म सिटी के संस्थापक एस बी श्रीवास्तव ने बताया कि अभिनेता मैडी भाईजान लगातार अपनी चार फिल्मों में दिखेंगे।सभी फिल्में पारिवारिक व मनोरंजक हैं।जो फैमिली के साथ देखा जा सकता हैं।उन्होंने बताया कि भगवा क्षत्रिय रिटर्न्स पार्ट 2 एक साथ तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।जो की अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों का मनोरंजन करेगी।ऐसी संभावना हैं कि अभिनेता मैडी भाईजान और अभिनेत्री ईवा की जोड़ी दर्शकों काफी पसंद आयेगी।इस फिल्म के साथ-साथ इनकी स्क्रीन जोड़ी में आने वाली अगली फिल्में थर्ड फ्लोर,तुम ज़िन्दगी बन गए,हॉरर गेम तथा पत्रकार पार्ट 2 की तैयारी भी हैं।इस वर्ष पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन और नेशनल फिल्म सिटी से बहुत सारी फिल्में आने वाली हैं।अभी इससे जुड़े सभी कलाकार और क्रू मेंबर काफी मेहनत से अपना काम कर रहें हैं।भगवा क्षत्रिय रिटर्न्स पार्ट 2 फिल्म की शूटिंग लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई और वीरगंज नेपाल की खूबसूरत लोकेशन पर की गई हैं।पूर्णतः फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं और आगामी माह में रिलीज भी होगी।फिल्म के सभी डिजिटल अधिकार रंगोली रिकार्ड्स कंपनी ने खरीदा हैं।जो जल्दी ही फिल्म के ट्रैलर और गाने अपने ऑफिसियल चैनल से रिलीज करेगी।पिछले वर्ष भी मैडी भाईजान की दो फिल्मों ने ओटीटी पर रिलीज की गई थी।जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।उम्मीद हैं दर्शकों को आगामी फिल्में भी पसंद आएगी।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री शिंदे को टाइटेनिक बनाने की साजिश कर रहे हैं तथाकथित चाणक्य – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

कार्यालय के अधिकारीयों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए आयसोलेट

Aman Samachar

जिला निवासी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 ऐप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें-  दादाभाऊ गुंजाल

Aman Samachar

कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत , भाजपा को लगा झटका

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar
error: Content is protected !!