Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में किरन वीमेंस वेलफेयर सोसायटी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी की प्रसिद्ध महिला संस्था ‘किरन वीमेंस वेलफेयर सोसायटी’ द्वारा मंगलवार 6 जून को मोमिन जमात खाना, समद नगर, भिवंडी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग,नेत्र रोग,नाक,कान और गले के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने जरूरतमंदों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की।
        किरण सोसायटी द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच के अतिरिक्त निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।डॉ. निसार मुकरी,डा.अबू तालिब अंसारी,डा. निसार अंसारी, डॉ.असलम अंसारी, डॉ.अंजुम अंसारी, डॉ.आलम अंसारी, इंजीनियर रविश धुरु,मुहम्मद रफी अंसारी,कमल अग्रवाल,अभय तलाठी, फय्याजुद्दीन मुल्ला (एफटी) ने चिकित्सा शिविर की सफलता में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस शिविर में शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं चिकित्सकों ने तन,मन,धन से सहयोग किया और इसकी सफलता सुनिश्चित की।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी महिला विंग की अध्यक्षा स्वाति कांबले ने इस शिविर में भाग लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और संस्था के पदाधिकारियों को मुबारकबाद पेश की।शिविर की सफलता में डी वाई पाटिल प्रशासक मंडल के साथ-साथ अल अंसार मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी का पूरा सहयोग शामिल था, जिसके लिए किरन महिला वेलफेयर सोसाइटी ने आभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

कोविड अस्पताल में शराब व तम्बाखूजन्य पदार्थ लाने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा रक्षकों ने किया पुलिस के हवाले 

Aman Samachar

सीसीटीवी में कैद पुलिस अधिकारी की गुंडागर्दी

Aman Samachar

गांव को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

 लायरा ने चुलबुली और उत्साही जान्हवी कपूर को घोषित किया अपना ब्रांड एंबेसडर 

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत की पहली होम-आधारित उपशामक कैंसर देखभाल सेवाएं शुरू की 

Aman Samachar
error: Content is protected !!