Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे कलवा में खारभूमि हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा में भूमि हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ  संघर्ष कृति सेवा संस्था की तरफ से किसानों ने आन्दोलन कर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। संस्था के संस्थापक दशरथ पाटिल ने आरोप लगाया कि ठाणे के कलवा इलाके की खार जमीन पर राजनीतिक मदद से  भू-माफियाओं द्वार कब्जा किया जा रहा है। ऐसे में भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने किया जाना चाहिए। संस्था ने सोमवार को खार भूमि विभाग की उप मुख्य कार्यकारी अभियंता स्मिता घोडेस्वार को अपनी मांगों का एक ज्ञापन दिया।
       पाटिल के नेतृत्व में खारेगांव के खारभूमि किसानों ने आंदोलन शुरू करने के लिए सीधे खारभूमी विभाग के कार्यालय पर हल्ला बोल दिया। इस अवसर पर दशरथ पाटिल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कलवा पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आव्हाड ने भी स्पष्ट किया कि खारभूमी विभाग को लिखित शिकायत दर्ज करनी चाहिए और हम भू माफिया के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। पाटिल के नेतृत्व में सैकड़ों भूमिपुत्र किसानों ने भू-माफियाओं द्वारा भूमि पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन को जगाने और खारभूमि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए खारभूमी विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस समय आंदोलनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। साथ ही भूमिपुत्र किसानों की एकता की जीत, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करें जैसे नारे लगाये।  आंदोलन में पूर्व नगर सेवक उमेश पाटिल, गजानन पवार, राकेश पाटिल, मनोज पाटिल, सिकंदर केनी, वसंत पाटिल, दशरथ म्हात्रे, नंदा पवार, कृष्णा भगत, रवि पाटिल, रचना पाटिल, रवींद्र कोली सहित सैकड़ों भूमिपुत्र किसानों ने भाग लिया।  इस दौरान संस्था के दशरथ पाटिल ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि सरकार व प्रशासन ने 10 मई तक भूमिपुत्र किसानों की खारभूमि पर अतिक्रमण करने वाले इन भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और भूमिपुत्र किसानों को न्याय नहीं दिया गया, तो वे 25 मई से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मृत्यु 

Aman Samachar

राष्ट्रीय पोषण मिशन में कम करने वाली मामूली महिला नहीं बल्कि योद्धा हैं- समीर वानखेड़े

Aman Samachar

गट शिक्षाधिकारी ने अपनी लड़की का इंटरनेशनल व निजी स्कूल की बजाय जिलापरिषद् विद्यालय में प्रवेश कराने के पेश की मिशाल

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने ‘बेटर टुगेदर’ के साथ हेल्थकेयर डायनेमिक्स को दिया नया रूप

Aman Samachar
error: Content is protected !!