Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिम्फनी ने पेश किया ‘लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग’ कैंपेन इंडस्ट्रियल और कमर्शियल वर्कस्पेसेस 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारत की स्वदेशी ग्लोबल एयर-कूलिंग कंपनी और एयर कूलर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी, सिम्फनी लिमिटेड ने अपने लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग (एलएसवी) कैटेगरी को हाईलाइट करने के लिए “सिम्फनी लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग” नाम से एक नया इंटीग्रेटेड एडवर्टाइजिंग और प्रोमोशनल कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के जरिए, जिसमें एक टीवी ऐड भी शामिल है, सिम्फनी लिमिटेड का मकसद बड़े औद्योगिक और वाणिज्यिक स्थानों जैसे कि कारखानों, गोदामों, शोरूम्स, शैक्षिक संस्थानों, अस्पतालों, रेस्तरां आदि तक पहुंचना और उन्हें उनके वर्कर्स/कर्मचारियों के लिए एक स्वस्थ और आरामदायक कार्य वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी देना है।

         टीव ऐड एक ऑफिस केबिन में बैठे एक पिता और पुत्र (जो हाल ही में विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस लौटा है) के बीच एक डायलॉग से शुरू होता है, जिसमें बेटा उन कर्मचारियों को दिए गए पुराने निकनेम्स के बारे में याद कर रहा है जो आलसी थे, बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी (सिक लीव) लिया करते थे या उनसे अक्सर गलतियां हो जाया करती थीं। पिता खुशी के साथ बेटे को करेक्ट करते हुए उसे बताता है कि पिछले तीन वर्षों में किस तरह ये सभी कर्मचारी बदल गए हैं। पिता, बेटे से फैक्ट्री के शॉप फ्लोर पर विजिट करने और सभी कर्मचारियों से मिलने के लिए कहता है। लेकिन शॉप फ्लोर पर अधिक तापमान (गर्मी) होने की वजह से बेटा वहां जाने से हिचकिचाता है। हालाँकि, अपने पिता के आग्रह करने पर, बेटा उनके साथ शॉप फ्लोर पर जाता है और वहां एक न्यू कूल एनवायरमेंट पाकर हैरान रह जाता है। सिम्फनी के लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग के ज़रिये कर्मचारियों की ज़िन्दगी में आये बदलाव को देखकर पिता को खुद पर गर्व महसूस होता है ।

        इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन की लॉन्चिंग पर,सिम्फनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के प्रेसिडेंट, श्री राजेश मिश्रा, ने कहा, “इस कैंपेन का मकसद बिजनेसेस के लिए एयर कूलिंग के फायदों के बारे में जानकारी देना और यह भी बताना है कि किस तरह यह ग्रोथ और प्रॉफिट के लिए कैटालिस्ट के तौर पर काम करता है ।हमारा मानना है कि हमारे कूलिंग सॉल्यूशंस न सिर्फ शॉपफ्लोर कर्मचारियों के फायदे के लिए हैं, बल्कि ये कूलिंग कम्फर्ट से भी आगे जाते हैं।उनमें प्रॉडक्टिविटी व एफिशिएंसी बढ़ाने, स्वास्थ्य सुरक्षा, डाउनटाइम को कम करने, टर्नअराउंड टाइम इंप्रूव करने और परिणामस्वरूप बिजनेसेस को और लाभ हासिल करने में मदद करने की क्षमता है। 

संबंधित पोस्ट

अवैध निर्माण के चलते विवादों में फंसी मोहन ग्रुप की हेलीपैड वाली ‘मोहन अल्टिज़ा’ के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल

Aman Samachar

ठाणे जिला संरक्षक सचिव सुजाता सौनिक ने आपदा राहत की समीक्षा की

Aman Samachar

दीवार गिरने से बेटे को खोने वाले परिवार को 10 लाख रुपये, लड़की की उच्च शिक्षा के लिए शिवसेना ने मदद 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

वॉर रूम बना स्मार्ट एक ही नंबर पर मिलेगी सब जानकारी

Aman Samachar

नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक प्लाजा 1 अप्रैल से 3 जगहों पर शुरू होगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!