Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रसोई गैस , पेट्रोल , डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राकांपा ने किया आंदोलन

ठाणे [ युनिस खान ] रसोई गैस ,पेट्रोल – डीजल की कीमतों में वृद्धि का आज  मुंब्रा में तलाठी कार्यालय के सामने मरजिया शानू पठान के नेतृत्व में राकांपा महिला कांग्रेस की ओर से आंदोलन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर खाना पकाकर महंगाई का विरोध किया। आन्दोलन में शामिल महिलाएं केंद्र सरकार और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी।
पिछले कुछ दिनों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं जिसका आम नागरिकों को महंगाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिसे लेकर ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे, सैयद अली अशरफ , मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान, रीता अवध और कलवा-मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान के मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की मरजिया शानू पठान के नेतृत्व में आंदोलन किया। इस समय गरीब जनता लूट का आवाहन कर रही है मोदी सरकार। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

 इस मौके पर मरजिया शानू पठान ने कहा कि केंद्र में बीजेपी को सत्ता में आए करीब सात साल हो गए हैं। सात साल पहले पेट्रोल 70 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 108 रुपये में मिल रहा है।  एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860 रुपये हो गई है।  सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं पर ज्यादा असर पड़ा है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सभी स्तरों पर पड़ रहा है।  इससे सभी आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। अब खाद के दाम भी बढ़ रहे हैं। इन सब कीमतों में बढ़ोतरी से शहर के किसान और नागरिक परेशान हैं। इसी पृष्ठभूमि में हम आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। इन सभी पहलुओं पर विचार करते हुए इस मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए।  अन्यथा हम ठाणे में आंदोलन शुरू करेंगे , इस आशय की  उन्होंने चेतावनी दी।

संबंधित पोस्ट

श्याम स्टील ने लॉन्च किया जी हुज़ूर; सभी निर्माण सामग्रियों को खरीदने के लिये एक बी2बी मार्केट प्‍लेस  

Aman Samachar

राज पेट्रो ने एक विशेष ‘ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडस्टिल’ पहल में भाग लिया और सुरक्षा स्वास्थ्य के लिए दिया बढ़ावा 

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

नाला सफाई व सडकों की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आयुक्त ने अधिकारीयों को दिया निर्देश

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने ‘बेटर टुगेदर’ के साथ हेल्थकेयर डायनेमिक्स को दिया नया रूप

Aman Samachar

जिले में घनकचरा प्रकल्प लगाने वाली काल्हेर पहली ग्रामपंचायत

Aman Samachar
error: Content is protected !!