Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने ग्राहकों व गैर ग्राहकों के लिए वाट्सएप के जरिए बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंकिंग सेवाओं को और सहज व सुलभ बनाने के प्रयास में सार्वजिनक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने ग्राहकों व गैर-ग्राहकों के लिए वाट्सएप के जरिए बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की है। इस नई सेवा की शुरुआत आज पीएनबी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में पीएनबी एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल ने पीएनबी कार्यपालक निदेशकों श्री संजय कुमार, श्री विजय दुबे और श्री कल्याण कुमार सहित मुख्य महाप्रबंधकों व महाप्रबंधकों समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की।

        वाट्सएप पर इस बैंकिंग सुविधा को चालू करने के लिए ग्राहक को पहले अपनी फोन बुक में पीएनबी का वाट्सएप नंबर +919264092640 सेव करना होगा और इस नंबर पर “Hi” का मैसेज (वाट्सएप पर) भेज कर संवाद की शुरुआत करनी होगी। संवाद की शरुआत करने से पहले ग्राहक को वाट्सएप पर पंजाब नैशनल बैंक के प्रोफाइल पर “ग्रीन टिक” को चेक करना होगा यह जानने के लिए कि यह पंजाब नैशनल बैंक का सही वाट्सएप बैंकिंग अकाउंट है।

       वर्तमान में पीएनबी वाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं के जरिए खाता धारकों को बैलेंस जांच, पिछले पांच ट्रांजैक्शन, स्टाप चेक, चेक बुक के अनुरोध जैसी गैर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रही है। खाता धारकों व गैर खाता धारकों दोनो को उपलब्ध करायी जाने वाली अन्य सूचनापरक सेवाओं में आनलाइन खाता खोलना, बैंक जमा व ऋण उत्पादों की जानकारी, डिजिटल उत्पाद, शाखा व एटीएम की खोज, आप्ट इन व आप्ट आउट सेवाएं शामिल हैं। वाट्सएप बैंकिंग सेवाएं सभी छुट्टियो पर भी एंड्रायड व आईओएस आधारित मोबाइल फोनों पर 24×7 उपलब्ध रहेंगी।

        इन सेवाओं की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा “ हमारा हमेशा से उद्देश्य सभी टचप्वाइंट्स पर ग्राहकों के साथ संपर्क बनाए रखना रहा है और इस प्रयास के एक अंग के तौर पर हम अपनी सेवाओं को डिजिटल बैंकिंग का उपयोग कर उच्चीकृत करते हुए ग्राहकों से संपर्क में एक नया आयाम जोड़ रहे हैं। इन चैनल्स में एक है वाट्सएप बैंकिंग जिसको लेकर हमें विश्वास है कि दीर्घकाल में ग्राहकों व गैर ग्राहकों के लिए यह प्रक्रिया को और आसान करेगी और अधिक सुविधाजनक, समय की बचत करने वाली, सुरक्षित व बाधारहित साबित होगी।

    वाट्सएप पर पंजाब नैशनल बैंक की बैंकिंग सेवाओं को चालू करने के लिए कदम:

  • पहला चरण: पंजाब नैशनल बैंक के वाट्सएप नंबर ‘+919264092640’ को अपनी फोन बुक में सेव करें या वाट्सएप बैंकिंग के क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  • दूसरा चरण: इसके बाद वाट्सएप का उपयोग करते हुए इस नंबर पर “Hi” का संदेश भेजें |

जवाबी संदेश के रुप में एक संदेश मैन्यू के साथ दिखायी देगा। आप मैन्यू का उपयोग करते हुए पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सभी सेवाओं का उपयोग शुरु कर सकते हैं।

वाट्सएप के जरिए पीएनबी की बैंकिंग सेवाओं के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in को विजिट कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के हीरा बाजार समेत कई प्रतिष्ठानों को गुजरात ले जाकर सूरत का बदला लिया जा रहा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

टीजेएसबी बैंक ने 20, 000 करोड़ रूपये का कारोबार कर 155 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया 

Aman Samachar

सुनील गंगवानी के जन्म दिवस पर मुलुंड में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

Aman Samachar

पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए “रक्षक प्लस योजना” की पेशकश

Aman Samachar

मार्कवार्ड ग्रुप’ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए पुणे में ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर किया शुरू 

Aman Samachar

विकास कार्यों में मिल रहा जनता का पूरा सहयोग – अशफाक अहमद

Aman Samachar
error: Content is protected !!