Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच की साझेदारी ,साथ मिलकर भरेंगे उड़ान

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत का व्यावसायिक जगत मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच हुई बेमिसाल साझेदारी का साक्षी बनने के लिए तैयार है, जो भविष्य के हवाई परिवहन के विकास में एक बड़ी उपलब्धि है। आज मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट के उभरते क्षेत्र में व्यवसाय के विकास और नई संभावनाओं की तलाश के द्वार खोलता है। मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच यह साझेदारी, तेजी से विकसित हो रहे विमानन के क्षेत्र में इनोवेशन की मिसाल के तौर पर सामने आई है।

        स्काईड्राइव के लिए संभावित ग्राहकों और नेटवर्क की पहचान करने और उनके साथ मजबूत रिश्ता कायम करने में मारुत ड्रोन्स की भूमिका बेहद अहम होगी। इसमें सरकारी निकायों के साथ जुड़ना, हवाई क्षेत्रों को सुरक्षित करना और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधा प्रदान करने वालों के साथ साझेदारी करना शामिल है। इसके दायरे में प्रदर्शन उड़ानों और व्यावसायिक रूप से संचालन के लिए छूट तथा प्रमाणन हासिल करना भी शामिल है, जिससे सफल साझेदारी के लिए आधार तैयार होता है। मारुत ड्रोन द्वारा साझेदारी के तहत कई तरह की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, जिसमें आवश्यक छूट और प्रमाणन हासिल करना, सरकारी सहयोग प्राप्त करना, पायलट और मैकेनिक प्रशिक्षण के जरिए स्थानीयकरण को बढ़ावा देना तथा महत्वपूर्ण भागीदारों की पहचान करना शामिल है। eVTOL ऑपरेटर फ़ंक्शन की स्थापना करने के साथ-साथ भारत में कम दूरी की उड़ानों के शुरुआती उपयोग के बारे में रिसर्च करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

       आमतौर पर इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग एयरक्राफ्ट को एयर टैक्सी या फ्लाइंग टैक्सी कहा जाता है, जो हवाई परिवहन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव को दर्शाता है। ये वाहन बैटरी से चलते हैं, जो हेलीकॉप्टर की तरह उड़ने की क्षमता और फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट की कुशलता का बेजोड़ संगम है। मारुत ड्रोन्स भारत में स्काईड्राइव की फ्लाइंग टैक्सियों के लिए संभावनाओं की तलाश कर रहा है, और निश्चित तौर पर यह तकनीक छोटी दूरी की यात्रा में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका पर्यावरण पर बेहद मामूली प्रभाव पड़ता है।

       हमारे ग्राहकों में मुख्य रूप से भारतीय निवासी और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक दोनों शामिल हैं, जो बेमिसाल अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं। हमारे संचालन के दायरे में दुनिया भर में मशहूर विरासत स्थल, तीर्थ स्थल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों या शहर के केंद्रों से आसानी से पहुँचने योग्य क्षेत्र, तथा लोकप्रिय विवाह स्थल शामिल हैं। देश भर के प्रमुख स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा की पेशकश करना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है, और हम यात्रा के बेमिसाल अनुभवों की बढ़ती मांग को पूरा कर रहे हैं। हम ग्राहकों की माँगों को पूरा करने के अलावा पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं, तथा शोर, उत्सर्जन और पर्यावरण संरक्षण जैसी चिंताओं का समाधान प्रस्तुत करने के इरादे पर अटल हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने जो तरीका अपनाया है, वह सस्टेनेबिलिटी और जिम्मेदार तरीके से पर्यटन के साथ-साथ बेमिसाल सेवाएँ उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।

       मारुत ड्रोन्स पहले से ही ड्रोन के लिए एक इन-हाउस मानव रहित विमान प्रणाली यातायात प्रबंधन (UTM) विकसित कर चुका है, और अब eVTOL के संचालन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTOs) के साथ साझेदारी की वजह से कंपनी के लिए eVTOL लाइसेंसिंग के क्षेत्र में प्रवेश करना बेहद आसान हो गया है, जो स्काईड्राइव के साथ एक व्यापक और दूरदर्शी विस्तार योजना का प्रतीक है।

       मारुत ड्रोन और स्काईड्राइव के बीच की यह साझेदारी भारत में हवाई परिवहन के भविष्य की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर व्यवसाय के विकास, संभावनाओं की तलाश और अत्याधुनिक eVTOL टेक्नोलॉजी को अपनाने की पहल की है, जिसके जरिए हम छोटी दूरी की यात्रा को समझने और अनुभव करने के तरीके को नया रूप देने के लिए तैयार हैं। मारुत ड्रोन्स ने स्काईड्राइव के साथ उड़ान भरी है, जिसके बाद भारत के ऊपर का आसमान इनोवेटिव और सस्टेनेबल एयर मोबिलिटी के लिए एक शानदार कैनवास बनने वाला है।

संबंधित पोस्ट

अतुल कुमार गोयल ने पीएनबी के विशेष कार्याधिकारी का पद संभाला

Aman Samachar

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाली अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत 

Aman Samachar

चार मेट्रो लाइन के लिए मोघरपाड़ा में सबसे बड़े एकीकृत मेट्रो डिपो के लिए एमएमआरडीए को मिली जमीन

Aman Samachar

दिवा खाड़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई,  लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट 

Aman Samachar

जातिवादी शक्तियों को रोकने के लिए जनता को आगे आना चाहिए – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar

5 बड़ी परिस्थितियों में गोल्ड लोन कर सकता है आपकी मदद –  रवीश गुप्ता

Aman Samachar
error: Content is protected !!