Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

भिवंडी [ युनिस खान ] केएमई सोसायटी द्वारा संचालित रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी में बारहवीं के छात्रों के लिए रक्षा सेवाओं हेतु गाइडेंस लेक्चर का आयोजन किया गया।  मार्गदर्शन के लिए भारतीय सेना के मेजर शाबान खान (भारतीय सेना सैन्य पुलिस) ने छात्रों को अपने शारीरिक फिटनेस और शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के गुण सिखाए। उन्होंने विशेष रूप से सेना में शामिल होने के शैक्षिक एवं शारीरिक फिटनेस की विस्तृत जानकारी दी।
        गौरतलब हो कि रईस हाई स्कूल में युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे मेजर खान ने बताया कि अपनी छुट्टियों के दौरान अपने सहयोगियों के साथ भिवंडी में सेना ज्वाइनिंग के इच्छुक युवा लड़के- लड़कियों को मुफ्त शारीरिक फिटनेस के लिए प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सुनील चौहान (ब्लैक कैट कमांडो, एनएसजी) ने छात्रों को अपने संघर्ष से परिचित कराया और बताया कि कैसे वे अत्यधिक कठिनाइयों को सहन करके इस स्थान तक पहुंचे हैं।  वह देश की सबसे शक्तिशाली सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) से संबद्ध हैं। सेना के जवान पाटिल (गनर सीमा सुरक्षा बल) ने भी छात्रों को सेना में भरती होने के लिए विभिन्न पलुओं की जानकारी दी। पाटिल भुज (गुजरात) में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधीन कार्यरत हैं। इस अवसर पर भिवंडी वारियर्स ग्रुप के एराफ मोमिन ने अपने ग्रुप के तहत चल रहे फ्यूचर आर्मी कैंप के संबंध में मार्गदर्शन दिया। सभी वक्ताओं ने भारतीय सेनाओं में शामिल होने और करिअर बनाने हेतु मार्गदर्शन किया तथा छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया।  इतने कम समय में उनके अनुरोध पर सेना के इन युवकों ने बच्चों का मार्गदर्शन करने के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
          उक्त अवसर पर फहीम अहमद अब्दुल बारी (कैरियर काउंसलर) छात्रों को सेना,एनडीए, संयुक्त रक्षा सेवाओं, भारतीय सेना आदि में शामिल होने के विभिन्न तरीकों के बारे में संक्षेप में बताया। इस अवसर पर अब्दुल मजीद अंसारी और अब्दुल अजीज अंसारी अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन जूनियर कॉलेज के प्रवक्ता शमीम इकबाल मोमिन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जूनियर कॉलेज के शिक्षक जाकिर अंसारी,सैयद रविश, मुकर्रम खान,एजाज़ हाश्मी और सैफ मोमिन ने अहम भूमिका निभाई।

संबंधित पोस्ट

हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल मोर्चा

Aman Samachar

सिडबी ने  सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत तमिलनाडु सरकार को पहली मंजूरी प्रदान की

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360 शील्ड

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने टियर और मार्केट्स में अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Aman Samachar

किसानों को तत्काल उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाय – कपिल पाटिल 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!