Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

जिलेटीन व डीटोनेटर विक्री करने आये 3 युवक 4 लाख 45 हजार रूपये के विस्फोटक समेत गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा ने नदी नाका पर ईको कार से जिलेटिन एवं डेटोनेटर पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर 4 लाख 45 हजार रूपये का विस्फोटक जब्त कर लिया है।
           गौरतलब हो कि आगामी माह में होने वाले मनपा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस चेकिंग शुरू है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी पुलिस अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ को मुखबिर से भिवंडी में विस्फोटक पदार्थ बिक्री किए जाने की जानकारी मिली थी। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर भिवंडी अपराध शाखा की टीम ने नदी नाका पर जाल बिछाकर मारूती इको कार क्रमांक एमएम 04  /  एफ जेड 9200 को रोका जिसमें 3 लोग बैठे हुए थे। पुलिस टीम ने कार की तलाशी में 1000 नग जिलेटिन की रॉड एवं 1000 नग डेटोनेटर रॉड बरामद किया। पुलिस टीम नें कार में सवार  मारुति अल्पेश उर्फ बाल्या हिराजी पाटील [34 ] आपटी खुर्द, तालुका विक्रमगड),पंकज अच्छेलाल चौहान [ 23 ]विक्रमगड , व समीर उर्फ सम्या रामचंद्र वेडगा [27] वेडगेपाडा, विक्रमगड निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस नें इको कार सहित कुल 4 लाख 45 हजार रुपए का माल जप्त किया है। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ को बेहद गंभीरता से लेते हुए बम शोधक व नाशक पथक ठाणे की मदद से जांच कर सुरक्षित रखा है। पुलिस तहकीकात में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी विस्फोटक पदार्थ को बिक्री हेतु लेकर जा रहे थे। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ के निर्देश पर निजामपुरा पुलिस स्टेशन में भादंवि कलम 286 सहित भारत स्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 के तहत अपराध दर्ज कराया गया है।

संबंधित पोस्ट

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar

सेंसर हुई फिल्म हेलो हसबैंड,बहुत जल्द होगी रिलीज 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने टियर और मार्केट्स में अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Aman Samachar

 वर्नाक्युलर ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र के WINZO ने डिजिटल सेंसेशन भुवन बाम को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

Aman Samachar

मोटापा एक बीमारी नहीं बल्कि 225 अन्य बीमारियों की जननी है – डॉ रमण गोयल

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar
error: Content is protected !!