Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नोटिस के बाद अनधिकृत निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] मनपा के कोपरखैरणे विभाग में अनिधिकृत निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू रखने पर मनपा अतिक्रमण विरोधी दस्ते अनधिकृत निर्माण हटाने की कार्रवाई कर दिया है।
कोपरखैरणे विभाग द्वारा अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई कर अनाधिकृत निर्माण हटाये गए। इस कार्य में कोपरखैरणे विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, 04 मजदूर, 01 गैस कटर, 02 ब्रेकर, 1 पिकअप वैन की मदद ली गयी है।
इसी तरह घनसोली गांव में आरसीसी ग्राउंड फ्लोर कॉलम का निर्माण, लक्ष्मी सदन भवनों के सामने, घनसोली विभाग क्षेत्र में सेक्टर-16, कौलाली, घनसोली और गुनाली झीलों का निर्माण, नवी मुंबई मनपा की पूर्व अनुमति के बिना निर्माण शुरू हो गया था।  दोनों अनधिकृत निर्माणों को घनसोली विभाग द्वारा महाराष्ट्र क्षेत्रीय योजना एवं नगर नियोजन अधिनियम1966 की धारा 54 के तहत नोटिस जारी किया गया था। निर्माण कर्ताओं को  अनधिकृत निर्माण को खुद हटाना था इसके बावजूद उन्होंने अनधिकृत निर्माण जारी रखा।
इस अनधिकृत निर्माण को लेकर घनसोली विभाग द्वारा तोडू अभियान चलाया गया।  इस अभियान में घनसोली विभाग ने  श्रम-10, जेसीबी मशीन-1, ब्रेकर-2, गैस कटर-1 और अतिक्रमण विभाग के पुलिस दस्ते के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में तोडू कार्रवाई की गयी। मनपा अधिकारीयों न अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने का संकेत दिया है।

संबंधित पोस्ट

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला निखिल भामरे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Aman Samachar

पूर्व सैनिक व सैनिक विधवा पत्नी को संपत्ति कर माफ़ करने की मनपा ने शुरू की योजना 

Aman Samachar

आकाश बायजूस की उपलब्धि, नीट यूजी पास करने वाले आकाशीयंस की संख्या में 57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Aman Samachar

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

Aman Samachar

मुंबई से सिंगापुर एयरलाइंस की A380 सेवाएं फिर से शुरू

Aman Samachar

विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो “पार्टी चलेगी सारी रात” रिलीज को तैयार

Aman Samachar
error: Content is protected !!