Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा

ठाणे [ इमरान खान ] मनपा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ने मरीज की सेवा में लगे परिजनों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की है। ठाणे मनपा ने हाल ही में अक्षय चैतन्य संस्था और रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर यह पहल शुरू की है।

       शुरुआत में यह सुविधा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध है और बाद में शाम को मिलेगी। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि 7 से 9 के दौरान भी भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। वर्तमान में औसतन 150 से 200 परिजन इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें यह बड़ी राहत मिली है।

          कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं। सभी के पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती है। इसलिए मरीज के साथ रहने वाले रिश्तेदार पर काफी तनाव रहता है। ऐसे में वह खाने की चिंता से और ज्यादा परेशान हो जाता है। अक्षय चैतन्य संस्था ने इसका रास्ता निकालने की पहल की। भायखला के सेंट्रल किचन में खाना बनाया जाता है। फिर इसे एक बड़े कंटेनर में संबंधित स्थान पर ले जाया जाता है।  अस्पताल क्षेत्र में रैन बसेरा भवन के तल मंजिल में मनपा ने उन्हें खाना बनाने के लिए जगह दी है। इसमें चावल, दाल और सब्जियां सामान्य भोजन में और छुट्टियों या त्योहारों पर खाने में मिठाई भी शामिल होती है।

         मरीजों के लिए अस्पताल की ओर से खाने की व्यवस्था की गई है। जबकि रिश्तेदारों के लिए खाने की समस्या को देखते हुए आयुक्त द्वारा फॉलोअप कर नि:शुल्क भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें रैन बसेरा और शौचालय की सुविधा मुहैया कराया है।

      मनपा आयुक्त बांगर के निर्देश पर छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल की खिड़कियों पर लगी कतारों को कम करने के लिए अतिरिक्त खिड़कियां खोलना।  निरीक्षण-परीक्षा के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है।  इसमें अब रिश्तेदारों के लिए मुफ्त भोजन की सुविधा भी शामिल है।

           मानसिक तनाव के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के समय का सदुपयोग करने के लिए आयुक्त अभिजीत बांगर ने छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय के साथ-साथ मरीजों और मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय शुरू करने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

संबंधित पोस्ट

दिसंबर के अंततक 100 फीसदी संपत्ति कर व पानी बिल वसूली का लक्ष्य पूरा करें – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाइन बिछाते समय क्षतिग्र्रस्त मार्गो का अविलम्ब मरम्मत करायें – सीडीओ

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar

मुलुंड में नव नियुक्त महिला पुलिस अधिकारीयों का सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!