Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 गरीबों की सेवा और परोपकार सबसे बड़ा धर्म – राजकुमार पाल

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] बब्लू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वस्त्र दान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पुरैला में  हरकेश सिंह के आवास पर गिरजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष  राजकुमार पाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक विश्वनाथगंज की धर्मपत्नी  उपस्थित रहीं ।
         कार्यक्रम के आयोजक गिरजेश सिंह ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार पाल , विधायक जीतलाल पटेल विश्वनाथगंज की धर्मपत्नी एवं मोहम्मद फहीम पप्पू को अंग वस्त्र भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया । अपना दल ( एस)के प्रदेश  अध्यक्ष और प्रतापगढ़ सदर के पूर्व विधायक हाथों २०० निराश्रित विधवा महिलाओं को साड़ी  एवं 100 टी शर्ट गरीबों को दान स्वरुप दिया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार पाल  ने कहा कि गरीबों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के कमजोर तबके की भलाई के लिए यथा योग्य समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए क्योंकि दीन हीन की भलाई करने वालों का ईश्वर मददगार होता है ।
      कार्यक्रम के आयोजक  गिरजेश सिंह ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जब तक मेरा जीवन है मैं ऐसे ही गरीब लोगों की मदद करता रहूंगा । कार्यक्रम को इवरार जहां निया कमलेश विश्वकर्मा मोवीन अहमद मोहम्मद फहीम ( पप्पू भाई) आदि लोगों ने संबोधित किया । इस अवसर पर प्रधान नूरपुर लल्लन प्रसाद प्रधान बरसंडा गयास अहमद सुरेश पासी वीरेन्द्र पाल प्रदीप पालआदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह एडवोकेट ने किया।

संबंधित पोस्ट

काल्हेर-कशेली में इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करने आये अधिकारियों पर भीड़ ने किया हमला 

Aman Samachar

उल्हास नदी के तट को अतिक्रमण रहित व प्रदुषण मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठायें – जयंत पाटील 

Aman Samachar

स्वच्छ सोसायटी , होटल, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सरकारी कार्यालय को मनपा ने किया सम्मानित

Aman Samachar

भीड़ रोकने के लिए मुख्य सब्जी मार्केट का विकेंद्रीकरण कर तलावपाली में विक्रेताओं को दिए 252 स्टाल

Aman Samachar

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

Aman Samachar

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!